दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश को BRAP 2024 में शीर्ष उपलब्धि प्राप्त

  • 12 Nov 2025
  • 15 min read

चर्चा में क्यों?

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्द्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा जारी व्यापार सुधार कार्य योजना (BRAP) 2024 के तहत मध्य प्रदेश को शीर्ष प्रदर्शन करने वाला राज्य घोषित किया गया है।

मुख्य बिंदु

  • व्यापार सुधार कार्य योजना (BRAP) के बारे में:
    • BRAP वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले उद्योग संवर्द्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) की एक महत्त्वपूर्ण पहल है। 
    • इसका प्रमुख उद्देश्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा किये गए सुधारों का मूल्यांकन तथा प्रोत्साहन करना है, ताकि व्यापार करना अधिक सरल, तीव्र एवं पारदर्शी बनाया जा सके।
    • इस ढाँचे में व्यवसाय प्रवेश, भूमि आवंटन, श्रम विनियमन, पर्यावरण स्वीकृति और सेवा वितरण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में 300 से अधिक सुधार बिंदु शामिल किये गए हैं।
    • सुधारों के क्रियान्वयन के आधार पर, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को चार श्रेणियों—शीर्ष उपलब्धि प्राप्त करने वाले, सफल, महत्त्वाकांक्षी तथा उभरते व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र में वर्गीकृत किया जाता है।
    • इस योजना का व्यापक उद्देश्य प्रतिस्पर्द्धी संघवाद को प्रोत्साहित करना, समकक्ष अधिगम को बढ़ावा देना तथा भारत के निवेश और कारोबारी वातावरण को सुदृढ़ बनाना है।
  • राज्य के प्रदर्शन की मुख्य बातें:
    • मध्य प्रदेश ने चार प्रमुख सुधार क्षेत्रों व्यापार प्रवेश, श्रम विनियमन समर्थक वातावरण, भूमि प्रशासन और सेवा क्षेत्र सुधार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष उपलब्धि प्राप्त करने वाले राज्य का स्थान प्राप्त किया है।
    • राज्य ने भोपाल में वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन जैसे प्रमुख उद्योग संवर्द्धन आयोजनों की सफल मेज़बानी की, जिसने घरेलू व वैश्विक निवेश आकर्षित करने की उसकी प्रतिबद्धता को उजागर किया।
    • साथ ही राज्य सरकार ने औद्योगिक प्रतिस्पर्द्धा और रोज़गार सृजन को सशक्त करने के लिये “व्यापार सुगमताकी अवधारणा को “व्यापार करने की गति, स्तर तथा कौशल” में रूपांतरित करने पर विशेष ज़ोर दिया है।
close
Share Page
images-2
images-2