इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार में मध्य प्रदेश को मिले 8 पुरस्कार

  • 28 Sep 2022
  • 4 min read

चर्चा में क्यों?

27 सितंबर, 2022 को विश्व पर्यटन दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने ‘राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2018-19’ के तहत मध्य प्रदेश को 8 विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किये।

प्रमुख बिंदु

    • ‘सिविक मैनेजमेंट ऑफ ए टूरिस्ट डेस्टिनेशन इन इंडिया’ (कैटेगरी ए) के लिये देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को पुरस्कार मिला। इस कैटेगरी में प्रदेश को अब तक 7 अवार्ड मिल चुके हैं। 2010-11 और 2011-12 में मांडू, 2012-13 में पचमढ़ी, 2013-14 में महेश्वर, 2015-16 में खरगोन (कैटेगरी बी) और 2016-17 में ओंकारेश्वर (कैटेगरी बी) सम्मानित हो चुके हैं।
    • ‘स्वच्छ पर्यटन स्थान-वेस्टर्न रीजन’ की श्रेणी में पहली बार पुरस्कार नगर निगम उज्जैन को मिला।
    • ‘बेस्ट मेंटेंड एंड डिसेबल्ड फ्रेंडली मॉन्यूमेंट’ के लिये शिव मंदिर, भोजपुर को अवार्ड मिला। इसके पहले 2017-18 में साँची स्तूप, 2014-15 में अमरकंटक मंदिर और 2013-14 में शिव मंदिर भोजपुर के लिये प्रदेश को यह सम्मान मिल चुका है।मध्य प्रदेश को मिले 8 राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार इस प्रकार हैं-
    • ‘बेस्ट एयरपोर्ट-रेस्ट ऑफ इंडिया’ के लिये देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट, इंदौर को लगातार तीसरी बार यह सम्मान मिला है।
    • ‘एक्सीलेंस इन पब्लिशिंग-हिंदी’ कैटेगरी के लिये मालवा के भित्ति चित्र को अवार्ड मिला है। इसके पहले 2015-16 में सिंहस्थ ब्रोशर के लिये यह सम्मान दिया गया था।
    • ‘बेस्ट टूरिज्म प्रमोशन पब्लिसिटी मटेरियल’ के लिये भोपाल ब्रोशर को यह अवार्ड मिला है। इसके पहले 2017-18 में लोनली प्लेनेट पॉकेट बुक्स और 2010-11 में एमपीएसटीडीसी के कॉर्पोरेट ब्रोशर के लिये यह सम्मान मिला है।
    • ‘बेस्ट वाइल्ड लाइफ गाइड, वेस्टर्न-सेंट्रल’ के लिये पेंच टाइगर रिज़र्व के गाइड श्री सुभाष भावरे को अवॉर्ड मिला है। 2017-18 में पन्ना से श्री मनोज कुमार द्विवेदी, 2016-17 में पन्ना से राधिका प्रसाद ओमरे और 2015-16 में सतपुड़ा से सईब खान को यह अवार्ड मिल चुका है।
    • ‘इंक्रेडिबल इंडिया बेड एंड ब्रेकफास्ट एस्टेब्लिशमेंट्स अप्रूव्ड बाय स्टेट गर्वमेंट’ के लिये मंडला ज़िले के कान्हा नेशनल पार्क स्थित गाँव पटपरा के होमस्टे ‘कोटयार्ड हाउस’को अवार्ड मिला है।
  • प्रदेश को ‘स्वच्छ पर्यटन स्थान- वेस्टर्न रीजन’(उज्जैन) और ‘इंक्रेडिबल इंडिया बेड एंड ब्रेकफास्ट एस्टेब्लिशमेंट अप्रूव्ड बाय स्टेट गर्वमेंट’(कोटयार्ड हाउस ‘होमस्टे, मंडला) कैटेगरी में पहली बार अवार्ड मिले है। ‘बेस्ट वाइल्ड लाइफ गाइड’के लिये लगातार चौथी बार मध्य प्रदेश के गाइड सम्मानित हुए हैं।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2