दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



बिहार

गोपालगंज में 316 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ

  • 22 Jan 2026
  • 11 min read

चर्चा में क्यों?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज ज़िले में 316 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी।

मुख्य बिंदु

  • परियोजनाओं के बारे में: 
    • समृद्धि यात्रा के दौरान इन विकास परियोजनाओं की घोषणा की गई। 
    • इस क्रम में कुल 40 विकास योजनाओं के लिये 316 करोड़ रुपये का परिव्यय निर्धारित किया गया। 
      • जिसमें 181 करोड़ रुपये की लागत वाली 33 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 135 करोड़ रुपये की 7 परियोजनाओं का उद्घाटन शामिल है।
  • मुख्य क्षेत्र: ये परियोजनाएँ मुख्यतः सड़क निर्माण, तटबंधों के सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और जन-कल्याण से संबंधित क्षेत्रों पर केंद्रित हैं।
    • स्वास्थ्य: सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) का संवर्द्धन।
    • शिक्षा: विद्यालय के बुनियादी ढाँचे और शिक्षा सुविधाओं का उन्नयन।
    • कल्याण और सार्वजनिक सेवाएँ: परियोजनाओं में पेयजल आपूर्ति, विद्युतीकरण, स्वच्छता और अन्य नागरिक-केंद्रित कल्याणकारी योजनाएँ शामिल हैं।
  • कार्यान्वयन रणनीति: परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये मुख्यमंत्री ने समयबद्ध निष्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण और अधिकारियों की स्पष्ट जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष ज़ोर दिया है। 
  • महत्त्व: समग्र रूप से इन परियोजनाओं का महत्त्व संतुलित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने में निहित है, विशेषकर ग्रामीण और पिछड़े ज़िलों में।

और पढ़ें:  समृद्धि यात्रा 

close
Share Page
images-2
images-2