दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

भारत-थाईलैंड संयुक्त इन-सिटू एयर एक्सरसाइज़

  • 16 Feb 2026
  • 12 min read

चर्चा में क्यों?

भारतीय वायु सेना और रॉयल थाई वायु सेना दोनों के बीच परिचालन समन्वय और अंतरसंचालनीयता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक संयुक्त इन-सिटू एयर एक्सरसाइज़ आयोजित की जा रही हैं।

मुख्य बिंदु:

  • अभ्यास: इन-सिटू एयर एक्सरसाइज़ से तात्पर्य वास्तविक उड़ान और युद्ध-संबंधी परिस्थितियों में आयोजित संयुक्त प्रशिक्षण अभियान से है।
    • यह एक्सरसाइज़ बलों को पृथक सिमुलेशन के स्थान पर परिचालन परिवेश के निकट एकीकृत रूप से कार्य करने का अवसर प्रदान करती है।
  • प्रमुख विमान और प्लेटफॉर्म: भारत ने अपनी कई अग्रिम पंक्ति के विमान और प्लेटफॉर्म को तैनात किया है, जिनमें Su-30MKI लड़ाकू विमान, एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS), एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (AEW&C) प्लेटफॉर्म तथा IL-78 मध्य-वायु ईंधन भरने वाले विमान सम्मिलित हैं।
    • थाई वायु सेना अपने ग्रिपेन मल्टीरोल लड़ाकू विमान के साथ भाग ले रही है, जिससे संयुक्त उड़ान संचालन और सामरिक समन्वय को बढ़ावा मिल रहा है। 
  • उद्देश्य: इस अभ्यास का प्राथमिक उद्देश्य दोनों वायु सेनाओं के बीच हवाई अभियानों में परिचालन समन्वय, अंतरसंचालनीयता और पारस्परिक समझ को सुदृढ़ करना है।
  • रणनीतिक महत्त्व: यह अभ्यास भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और थाईलैंड की एक्ट वेस्ट पॉलिसी के व्यापक ढाँचे के भीतर भारत और थाईलैंड के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग को उजागर करता है।
  • लाभ: एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम और एरियल रिफ्यूलिंग प्लेटफॉर्म जैसे फोर्स मल्टीप्लायरों की भागीदारी निगरानी, कमांड और कंट्रोल तथा विस्तारित मिशन सहनशक्ति क्षमताओं के उन्नत एकीकरण को प्रदर्शित करती है। 

और पढ़ें: एक्ट ईस्ट पॉलिसी

close
Share Page
images-2
images-2