राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
भारत और ADB के बीच विकास ऋण समझौतों पर हस्ताक्षर
- 16 Dec 2025
- 15 min read
चर्चा में क्यों?
भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने विभिन्न प्रमुख विकास परियोजनाओं का समर्थन करने के लिये कुल 2.2 अरब डॉलर से अधिक के पाँच ऋण समझौतों पर हस्ताक्षर किये थे।
मुख्य बिंदु
- क्षेत्रीय प्रभाव: परियोजनाएँ तीन राज्यों (असम, मेघालय और तमिलनाडु) में फैली हुई हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों तथा राज्यों में विकास को बढ़ावा देंगी।
- ऋण राशि: भारत और ADB के बीच 2.2 अरब डॉलर से अधिक मूल्य के समझौते पर हस्ताक्षर किये गए हैं।
- आवृत परियोजनाएँ: इनमें कौशल विकास, रूफटॉप सोलर प्रणाली, स्वास्थ्य सेवा, मेट्रो रेल और इकोटूरिज्म कार्यक्रम शामिल हैं।
- कौशल विकास पहल: प्रधानमंत्री कौशल एवं रोज़गार क्षमता परिवर्तन के तहत उन्नत ITIs कार्यक्रम का समर्थन करती है।
- सौर ऊर्जा कार्यक्रम: प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना (PMSGMBY) के तहत सस्ते और समावेशी रूफटॉप सोलर सिस्टम विकास को गति देनें के लिये निधि प्रदान करता है।
- स्वास्थ्य परियोजना: इसमें असम राज्य तृतीयक स्वास्थ्य देखभाल संवर्द्धन परियोजना (ASTHA) शामिल है।
- शहरी परिवहन: चेन्नई मेट्रो रेल निवेश परियोजना (Tranche 2) का समर्थन करता है।
- इकोटूरिज्म एवं आजीविका: मेघालय में संपूर्ण इकोटूरिज्म और सतत कृषि-आधारित आजीविका विकास के लिये वित्तपोषण प्रदान करता है।
- मुख्य कार्यक्रम: ये ऋण भारत के राष्ट्रीय प्रमुख कार्यक्रमों जैसे नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, शहरी अवसंरचना और कौशल विकास को आगे बढ़ाएंगे।
एशियाई विकास बैंक (ADB)
- स्थापना: ADB एक क्षेत्रीय विकास बैंक है जिसकी स्थापना वर्ष 1966 में एशिया और प्रशांत क्षेत्र में सामाजिक एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी।
- मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस
- सदस्य: वर्तमान में इसके 68 सदस्य हैं जिनमें से 49 एशिया एवं प्रशांत क्षेत्र के भीतर और 19 अन्य क्षेत्रों से हैं।
- उद्देश्य: आर्थिक विकास, गरीबी उन्मूलन और सतत विकास को बढ़ावा देना।
- भारत-ADB: भारत ADB का संस्थापक सदस्य और सबसे बड़े उधारकर्त्ताओं में से एक है।