मध्य प्रदेश
मियाना रेलवे स्टेशन को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार
- 16 Dec 2025
- 7 min read
चर्चा में क्यों?
भारत की राष्ट्रपति ने मध्य प्रदेश के गुना में स्थित मियाना रेलवे स्टेशन को ऊर्जा संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिये वर्ष 2025 का राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्रदान किया।
मुख्य बिंदु
- पुरस्कार समारोह: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर यह पुरस्कार प्रदान किया।
- श्रेणी: परिवहन श्रेणी (रेलवे स्टेशन) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली इकाई के रूप में रेलवे स्टेशन को मान्यता दी गई।
- पुरस्कार प्रदान करने वाली संस्था: यह पुरस्कार विद्युत मंत्रालय के अधीन ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) द्वारा प्रदान किया जाता है।
- ऊर्जा बचत: रेलवे स्टेशन ने ऊर्जा-कुशल उपायों के माध्यम से कुल 9,687 यूनिट बिजली की बचत की।
- उपाय: बिजली की खपत को कम करने के लिये स्टेशन पर LED लाइटिंग, BLDC पंखे और स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम का उपयोग किया गया।
- महत्त्व: यह पुरस्कार भारतीय रेलवे की ऊर्जा दक्षता और सतत विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।