राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
भू-स्थानिक मिशन पर राष्ट्रीय भू-स्थानिक कार्यशाला
- 16 Dec 2025
- 8 min read
चर्चा में क्यों?
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन भारतीय सर्वेक्षण विभाग "भू-स्थानिक मिशन: विकसित भारत का एक प्रवर्तक" शीर्षक से भू-स्थानिक पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित करेगा।
मुख्य बिंदु
- उद्घाटन एवं स्थल: कार्यशाला का उद्घाटन डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा 17 दिसंबर, 2025 को यशोभूमि, नई दिल्ली में किया जाएगा।
- उद्देश्य: भारत के भू-स्थानिक पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करना और राष्ट्रीय भू-स्थानिक मिशन को आगे बढ़ाना।
- प्रतिभागी: इसमें नीति निर्माता, प्रौद्योगिकीविद, उद्योग जगत के नेता और संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल होंगे।
- घोषणा: राष्ट्रीय भू-स्थानिक मिशन (केंद्रीय बजट 2025-26 में घोषित) का उद्देश्य भू-माप संबंधी ढाँचों का आधुनिकीकरण करना, भू-स्थानिक अवसंरचना को बढ़ाना, डेटा का मानकीकरण करना और उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाना है।
- महत्व: यह उन्नत भू-स्थानिक क्षमताओं के माध्यम से विकसित भारत@ 2047 की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।