ध्यान दें:



State PCS Current Affairs


उत्तर प्रदेश

हिंदी दिवस

  • 15 Sep 2025
  • 15 min read

चर्चा में क्यों?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदी दिवस पर अपने वक्तव्य में हिंदी को एकता, संस्कृति और राष्ट्रीय पहचान का प्रतीक बताया।

मुख्य बिंदु 

  • हिंदी दिवस के विषय में: 
    • यह दिवस संविधान सभा के वर्ष 1949 के उस निर्णय की स्मृति में मनाया जाता है, जिसमें देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत संघ की राजभाषा घोषित किया गया था।
    • यह निर्णय मुंशी-अयंगर फार्मूले के आधार पर लिया गया था, जिसके तहत अनुच्छेद 343 के अंतर्गत हिंदी को अपनाया गया, साथ ही अंग्रेज़ी को 15 वर्षों तक राजकीय कार्य हेतु जारी रखने की अनुमति दी गई।
    • 15 वर्ष की अवधि समाप्त होने के बाद हिंदी लागू किये जाने के विरोध में आंदोलन हुए, जिसके परिणामस्वरूप राजभाषा अधिनियम, 1963 पारित किया गया, जिसके तहत यह सुनिश्चित किया गया कि हिंदी के साथ-साथ अंग्रेज़ी भी आधिकारिक भाषा बनी रहेगी।
  • संवैधानिक स्थिति: 
    • हिंदी को संविधान की 8वीं अनुसूची में सूचीबद्ध किया गया है, जिसमें राजकीय प्रयोग के लिये मान्यता प्राप्त 22 भाषाएँ शामिल हैं।
    • ‘हिंदी’ शब्द की उत्पत्ति फारसी शब्द 'हिंद' से हुई है, जिसका अर्थ है 'सिंधु नदी की भूमि' और यह भाषा संस्कृत से विकसित हुई है।
    • अनुच्छेद 210 में प्रावधान किया गया है कि किसी राज्य की विधायिका में प्रयुक्त की जाने वाली भाषा राज्य की राजभाषा, हिंदी या अंग्रेज़ी हो सकती है।
    • अनुच्छेद 351 के अनुसार, संघ का कर्त्तव्य है कि वह हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार करे तथा उसे इस प्रकार विकसित करे कि वह भारत की समृद्ध संस्कृति के सभी तत्त्वों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बन सके।
  • महत्त्व:
    • हिंदी 60 करोड़ से अधिक वक्ताओं के साथ विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है और भारत में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। 

नोट: 

  • विश्व हिंदी दिवस अंतर्राष्ट्रीय मंच पर हिंदी की उपस्थिति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। 
  • यह दिन उस ऐतिहासिक क्षण की स्मृति में मनाया जाता है जब वर्ष 1949 में पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में हिंदी का प्रयोग हुआ।

close
Share Page
images-2
images-2