ध्यान दें:





State PCS Current Affairs


हरियाणा

शंभू बॉर्डर पर बैरिकेड्स हटाने की प्रक्रिया

  • 11 Jul 2024
  • 6 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने हरियाणा सरकार को अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर लगाए गए बैरिकेड्स हटाने का निर्देश दिया, जहाँ किसान अपनी मांगों के समर्थन में 13 फरवरी, 2024 से डेरा डाले हुए हैं।

मुख्य बिंदु:

  • हरियाणा सरकार ने फरवरी में अंबाला-नई दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैरिकेड्स लगा दिये थे।
  • सुरक्षा बलों द्वारा उनके मार्च को रोक दिये जाने के बाद फरवरी से ही किसान पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू तथा खनौरी सीमा पर डटे हुए हैं।
    • हालाँकि समय के साथ इस स्थल पर किसानों की संख्या में लगातार कमी आई है।

close
Share Page
images-2
images-2