इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2022 में हरियाणा का दूसरा स्थान

  • 13 Feb 2023
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

11 फरवरी, 2023 को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का समापन हुआ जिसमें हरियाणा ने 41 स्वर्ण पदक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

प्रमुख बिंदु

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स - 2022 में 56 स्वर्ण, 55 रजत एवं 50 काँस्य पदक सहित कुल 161 पदक प्राप्त कर ओवर ऑल महाराष्ट्र चैंपियन रहा। वहीं 41 स्वर्ण, 32 रजत एवं 55 काँस्य सहित कुल 128 पदक प्राप्त कर हरियाणा दूसरे स्थान पर रहा है।
  • वही मध्य प्रदेश 39 स्वर्ण, 30 रजत एवं 27 काँस्य पदक सहित कुल 96 पदक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहा।
  • हरियाणा ने कुश्ती में 9 स्वर्ण सहित कुल 41 पदक, मुक्केबाजी में 8 स्वर्ण पदक के साथ कुल 15 पदक तथा एथलेटिक्स में 4 स्वर्ण सहित कुल 13 पदक प्राप्त किये।
  • उल्लेखनीय है कि पिछले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में मेजबान हरियाणा 52 स्वर्ण पदक के साथ प्रथम स्थान पर रहा।
  • गौरतलब है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का आयोजन मध्य प्रदेश में 31 जनवरी से 11 फरवरी, 2023 तक किया गया। यह खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) का पाँचवां संस्करण था, इनका पहली बार आयोजन 2018 में राजधानी नई दिल्ली में किया गया था।
  • यह संस्करण मध्य प्रदेश के आठ शहरों में आयोजित किया गया, जिसमें राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, महेश्वर, जबलपुर, मंडला और बालाघाट शहर शामिल हैं। इसके आलावा दिल्ली में भी कुछ खेलों का आयोजन हुआ।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इस संस्करण में 27 खेलों को शामिल किया गया, जिसमें वाटर स्पोर्ट्स को खेलों के इतिहास में पहली बार शामिल किया गया। कैनो स्लैलम, कयाकिंग, कैनोइंग और रोइंग जैसे नए खेल भी इस स्वदेशी खेलों में शामिल हुए।
  • भारत के 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 5,000 से अधिक एथलीटों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में हिस्सा लिया। जहाँ एथलीटों ने 27 खेलों में 973 पदक - 295  स्वर्ण, 295 रजत और 383 काँस्य के लिये अपनी चुनौती पेश की।    
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2