इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2022 में मध्य प्रदेश का तीसरा स्थान

  • 13 Feb 2023
  • 4 min read

चर्चा में क्यों?

11 फरवरी, 2023 को मध्य प्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का समापन हुआ जिसमें मध्य प्रदेश ने 39 स्वर्ण पदक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

प्रमुख बिंदु

  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स - 2022 में 56 स्वर्ण, 55 रजत एवं 50 काँस्य पदक सहित कुल 161 पदक प्राप्त कर ओवर ऑल महाराष्ट्र चैंपियन रहा। वहीं 41 स्वर्ण, 32 रजत एवं 55 काँस्य सहित कुल 128 पदक प्राप्त कर हरियाणा दूसरे स्थान पर रहा है।
  • मध्य प्रदेश 39 स्वर्ण, 30 रजत एवं 27 काँस्य पदक सहित कुल 96 पदक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहा।
  • मध्य प्रदेश ने कयाकिंग एवं कैनोइंग में 11 स्वर्ण सहित कुल 16 पदक, एथलेटिक्स में 6 स्वर्ण सहित कुल 14 पदक एवं मलखंब में 5 स्वर्ण सहित कुल 9 पदक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया।
  • उल्लेखनीय है कि पिछले खेलो इंडिया गेम्स में मध्य प्रदेश देश में 8वें स्थान पर था। इस बार प्रदेश ने इन खेलों में प्रगति की है।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2022 के समापन समारोह में मध्य प्रदेश के भोपाल के बोट क्लब पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने खेलो इंडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को एक पृथक् कार्यक्रम में पुरस्कृत और सम्मानित करने की घोषणा की।
  • गौरतलब है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का आयोजन मध्य प्रदेश में 31 जनवरी से 11 फरवरी, 2023 तक किया गया। यह खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG) का पाँचवां संस्करण था, इनका पहली बार आयोजन 2018 में राजधानी नई दिल्ली में किया गया था।
  • यह संस्करण मध्य प्रदेश के आठ शहरों में आयोजित किया गया, जिसमें राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, महेश्वर, जबलपुर, मंडला और बालाघाट शहर शामिल हैं। इसके आलावा दिल्ली में भी कुछ खेलों का आयोजन हुआ।
  • विदित है कि मध्य प्रदेश खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करने वाला भारत का पाँचवा राज्य है। वर्ष 2018 में नई दिल्ली में प्रथम संस्करण के बाद, महाराष्ट्र ने 2019 में इस आयोजन की मेजबानी की थी, जबकि असम ने साल 2020 में और पिछला संस्करण वर्ष 2021 में हरियाणा में आयोजित किया गया था।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इस संस्करण में 27 खेलों को शामिल किया गया, जिसमें वाटर स्पोर्ट्स को खेलों के इतिहास में पहली बार शामिल किया गया। कैनो स्लैलम, कयाकिंग, कैनोइंग और रोइंग जैसे नए खेल भी इस स्वदेशी खेलों में शामिल हुए।
  • भारत के 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 5,000 से अधिक एथलीटों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में हिस्सा लिया। जहाँ एथलीटों ने 27 खेलों में 973 पदक - 295 स्वर्ण, 295 रजत और 383 काँस्य के लिये अपनी चुनौती पेश की। 
  • इस वर्ष मेजबान राज्य मध्य प्रदेश ने इन खेलों में सबसे बड़ी टीम (474 ​​एथलीट) उतारी थी।     
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2