बिहार
कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना
- 07 Jun 2025
- 4 min read
चर्चा में क्यों?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना ज़िले में बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया।
- यह पहल राज्य के जल जीवन हरियाली मिशन (JJHM) का एक हिस्सा है, जो पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों से पर्यावरणीय क्षति को कम करने के लिये नवीकरणीय और हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करता है।
मुख्य बिंदु
- परियोजना के बारे में:
- सौर ऊर्जा परियोजना पटना के बिक्रम में मुख्य नहर के 2 किमी. क्षेत्र में स्थित है।
- इसकी स्थापित क्षमता 2 मेगावाट है और यह जल संसाधन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई 5.7 एकड़ भूमि पर बनी है।
- यह परियोजना RESCO (नवीकरणीय ऊर्जा सेवा कंपनी) मॉडल के तहत विकसित की गई है, जहाँ एक निजी फर्म (तीसरा पक्ष) प्रणाली को स्थापित, संचालित और रखरखाव करती है।
जल-जीवन-हरियाली मिशन (JJHM)
- परिचय
- JJHM एक स्वायत्त निकाय है जो सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत है और बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के अधीन कार्य करता है।
- वर्ष 2019 में लॉन्च किया गया, यह जलवायु स्थिरता और संसाधन संरक्षण के लिये एक बहु-हितधारक पहल के रूप में राज्य सरकार के नियंत्रण में कार्य करता है।
- ग्रामीण विकास विभाग इस मिशन के कार्यान्वयन हेतु विभिन्न सरकारी विभागों के समन्वय के साथ नोडल विभाग की भूमिका निभाता है।
- इसका आदर्श वाक्य है: "जल, जीवन और हरियाली – तभी होगी समृद्धि"।
- उद्देश्य और लक्षित क्षेत्र:
- यह मिशन जलवायु स्थिरता, जल संरक्षण, प्रदूषण-मुक्त पारिस्थितिकी तंत्र और जलवायु-लचीली कृषि को प्रोत्साहित करता है।
- यह नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग, ऊर्जा संरक्षण और सार्वजनिक जलवायु जागरूकता को भी बढ़ावा देता है।
- JJHM, नागरिकों को स्थायी पारिस्थितिक प्रभाव के लिये लक्षित, समयबद्ध कार्यों के माध्यम से हरित भविष्य का निर्माण करने के लिये सशक्त बनाता है।
- प्रमुख घटक (11 सूत्री एजेंडा):
- सार्वजनिक जल संरचनाओं की मरम्मत
- तालाबों/झीलों/कुओं/बावड़ियों का सर्वेक्षण और जीर्णोद्धार
- सार्वजनिक कुओं का जीर्णोद्धार
- नहरों/धाराओं के पास कुएँ/चेक डैम बनाना
- छोटी नदियों/पहाड़ी क्षेत्रों में चेक डैम बनाना
- अधिशेष जल को कमी वाले क्षेत्रों में स्थानांतरित करना
- वर्षा जल संचयन संरचनाएँ बनाना
- पशुओं के पीने के पानी में सुधार करना
- वैकल्पिक फसलों और आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देना
- सौर ऊर्जा और संरक्षण को प्रोत्साहित करना
- जल जीवन हरियाली जागरूकता अभियान