ध्यान दें:



State PCS Current Affairs

बिहार

बुद्ध पूर्णिमा

  • 12 May 2025
  • 1 min read

चर्चा में क्यों?

बिहार के मुख्यमंत्री ने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं

मुख्य बिंदु

  • गौतम बुद्ध के बारे में:
    • बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध का जन्म सिद्धार्थ गौतम के रूप में लगभग 563 ईसा पूर्व लुंबिनी में हुआ था और वे शाक्य वंश के थे।
    • गौतम ने बिहार के बोधगया में एक पीपल के पेड़ के नीचे बोधि (ज्ञानोदय) प्राप्त किया था।
    • बुद्ध ने अपना पहला उपदेश उत्तर प्रदेश में वाराणसी के पास सारनाथ में दिया था। इस घटना को धर्म चक्र प्रवर्तन (कानून के पहिये का घूमना) के रूप में जाना जाता है।
    • उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में 80 वर्ष की आयु में 483 ईसा पूर्व में उनका निधन हो गया। इस घटना को महापरिनिर्वाण के नाम से जाना जाता है।
    • उन्हें भगवान विष्णु के दस अवतारों में से आठवाँ अवतार माना जाता है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2