दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



बिहार

बिहार कैबिनेट ने महिला रोज़गार योजना की दूसरी किस्त को स्वीकृति दी

  • 31 Jan 2026
  • 10 min read

चर्चा में क्यों?

बिहार कैबिनेट ने मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना के तहत वित्तीय सहायता की दूसरी किस्त को स्वीकृति दे दी है।

मुख्य बिंदु:

  • योजना: मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना बिहार में महिलाओं को स्वरोज़गार शुरू करने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिये वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु शुरू की गई थी।
    • पहली किश्त: योजना के तहत ₹10,000 की पहली वित्तीय सहायता प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से लाखों महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे भेजी गई थी।
  • दूसरी किश्त की समय-सारणी: वित्तीय सहायता की दूसरी किश्त फरवरी 2026 से वितरित किये जाने की योजना है।
  • उद्देश्य: इस योजना का उद्देश्य महिला उद्यमियों को अपने छोटे व्यवसाय या रोज़गार पहलों की स्थापना और विस्तार में सहयोग देना, स्वरोज़गार को बढ़ावा देना तथा आर्थिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करना है।
    • पहली और दूसरी किस्त के अलावा, पात्र महिला उद्यमी अपने बिजनेस मॉडल के आकलन के बाद, अपने प्रदर्शन और आवश्यकता के आधार पर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
  • महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण: चरणबद्ध रूप से दी जाने वाली वित्तीय सहायता ग्रामीण और अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लक्ष्य को और मज़बूत करती है।

और पढ़ें:  मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT), महिला आर्थिक सशक्तीकरण

close
Share Page
images-2
images-2