ध्यान दें:



State PCS Current Affairs

राजस्थान

राजस्थान में बनास नदी

  • 12 Jun 2025
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

राजस्थान के टोंक ज़िले में बनास नदी में डूबने से कई लोगों की मौत हो गई।

मुख्य बिंदु

  • बनास नदी के बारे में: 
  • स्थान और उत्पत्ति:
    • बनास नदी भारत के उत्तर-पश्चिमी राज्य राजस्थान में स्थित है।
    • इसका उद्गम अरावली पहाड़ियों में कुंभलगढ़ के पास होता है।
  • प्रवाह और मार्ग:
    • यह नदी उत्तर-पूर्व दिशा में मैदानों की ओर बहती है तथा अंततः श्योपुर के उत्तर में चंबल नदी में मिल जाती है। 
    • इसकी कुल लंबाई लगभग 500 किमी (310 मील) है।
  • मौसमी प्रकृति और उपयोग:
    • बनास एक मौसमी नदी है, जो गर्मी के महीनों में प्रायः सूख जाती है। 
    • इसके बावजूद, यह क्षेत्र में सिंचाई का एक महत्त्वपूर्ण स्रोत है।
  • सहायक नदियाँ:
    • बनास नदी की मुख्य सहायक नदियाँ बेराच नदी और कोटारी नदी हैं।
  • बाँध:
    • बिसलपुर बाँध बनास नदी पर स्थित है। यह एक गुरुत्व बाँध (gravity dam) है, जिसे सिंचाई तथा पेयजल आपूर्ति के उद्देश्य से बनाया गया है।
    • गुरुत्व बाँध कंक्रीट या पत्थर व ईंटों से बना होता है और यह जल के दाब का सामना अपने ही भार से करता है। इसकी स्थिरता पूरी तरह गुरुत्व बल पर निर्भर करती है।

चंबल नदी

  • चंबल नदी विंध्य पर्वत (इंदौर, मध्य प्रदेश) की उत्तरी ढलानों में सिंगार चौरी चोटी से निकलती है। वहाँ से यह मध्य प्रदेश में उत्तर दिशा में लगभग 346 किलोमीटर की लंबाई तक बहती है और फिर राजस्थान से होकर 225 किलोमीटर की लंबाई तक उत्तर-पूर्व दिशा में बहती है।
  • यह नदी उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती है और इटावा ज़िले में यमुना नदी में मिलने से पहले लगभग 32 किमी. तक बहती है।
  • यह एक बरसाती नदी है और इसका बेसिन विंध्य पर्वत श्रृंखलाओं और अरावली से घिरा हुआ है। चंबल और इसकी सहायक नदियाँ उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र को जल से भरती हैं।
  • राजस्थान में हाड़ौती पठार मेवाड़ मैदान के दक्षिण-पूर्व में चंबल नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में स्थित है।
  • सहायक नदियाँ: बनास, काली सिंध, शिप्रा (क्षिप्रा), पारबती, आदि।
  • मुख्य विद्युत परियोजनाएँ/बाँध: गांधी सागर बाँध, राणा प्रताप सागर बाँध, जवाहर सागर बाँध और कोटा बैराज।
  • राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के त्रि-जंक्शन पर चंबल नदी के किनारे स्थित है। 
  • यह गंभीर रूप से लुप्तप्राय घड़ियाल, रेड क्राउन रूफ्ड टर्टल और लुप्तप्राय गंगा नदी डॉल्फिन के लिये जाना जाता है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2