इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


चर्चित स्थान

शिप्रा (क्षिप्रा) नदी

  • 27 Mar 2024
  • 2 min read

हाल ही में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (Comptroller and Auditor General of India- CAG) ने शिप्रा नदी के क्षरण पर एक निष्पादन अंकेक्षण (वर्ष 2016-17 से वर्ष 2020-21) किया।

शिप्रा नदी:

  • उद्गम: शिप्रा (क्षिप्रा), मध्य प्रदेश में चंबल नदी की सहायक नदी है जो मालवा पठार से होकर प्रवाहित होती है।
    • इसका उद्गम विंध्य पर्वतमाला में काकरी-टेकड़ी नामक पहाड़ी से होता है, जो धार के उत्तर में और उज्जैन के पास स्थित है।
    • प्रमुख सहायक नदियाँ: खान और गंभीर।
  • सांस्कृतिक महत्त्व:
    • उज्जैन एक नदी के पूर्वी तट पर स्थित पवित्र शहर है। यहाँ प्रत्येक 12 वर्ष में सिंहस्थ मेला (कुंभ मेला) और नदी की देवी क्षिप्रा के लिये वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जाता है।
    • हिंदू ग्रंथों के अनुसार शिप्रा नदी का संबंध भगवान विष्णु के अवतार वराह से है। इसके अतिरिक्त विष्णु के एक अन्य अवतार भगवान कृष्ण ने नदी के किनारे ऋषि संदीपनी के आश्रम में अध्ययन किया था।
    • इसका उल्लेख बौद्ध और जैन धर्मग्रंथों में भी मिलता है।

और पढ़ें…भारत की नदी प्रणाली

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2