दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



राजस्थान

अलवर बना 100% बीमा कवरेज हासिल करने वाला भारत का पहला ज़िला

  • 09 Feb 2026
  • 9 min read

चर्चा में क्यों?

राजस्थान का अलवर ज़िला भारत का पहला ज़िला बन गया है जिसने 100% बीमा कवरेज हासिल किया है।

मुख्य बिंदु:

  • ऐतिहासिक उपलब्धि: राजस्थान के अलवर ज़िले ने पूर्ण बीमा संतृप्ति हासिल कर ली है, जिससे वह देश का पहला ज़िला बन गया है जहाँ प्रत्येक नागरिक के पास बीमा पॉलिसी है।
  • राष्ट्रीय पहल: यह उपलब्धि ‘वर्ष 2047 तक सभी के लिये बीमा’ (Insurance for All by 2047) रोडमैप का हिस्सा है, जो भारत सरकार तथा वित्त मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) का संयुक्त प्रयास है।
  • कार्यान्वयन: पूरे ज़िले में घर-घर सर्वेक्षण किये गए ताकि 10 वर्ष से अधिक आयु के सभी ऐसे व्यक्तियों की पहचान की जा सके जो पहले बीमा रहित थे और उन्हें बीमा कवरेज प्रदान किया जा सके।
  • पूर्ण बीमित गाँव: नौ गाँवों को पूर्णतः बीमित घोषित किया गया।
  • बीमा प्रदाता: बीमा पॉलिसियाँ यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा जारी की गईं।
  • महत्त्व: यह उपलब्धि स्थानीय स्तर पर वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करती है, आर्थिक आघातों के प्रति संवेदनशीलता घटाती है तथा नागरिकों में गरिमा और भविष्य में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देती है।

और पढ़ें: IRDAI, वित्तीय समावेशन

close
Share Page
images-2
images-2