उत्तर प्रदेश
डॉ. शंकर दयाल शर्मा की 104वीं जयंती
- 20 Aug 2025
- 44 min read
चर्चा में क्यों?
भारत के नौवें राष्ट्रपति (25 जुलाई, 1992 से 25 जुलाई, 1997 तक ) डॉ. शंकर दयाल शर्मा की 104 वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्य बिंदु
डॉ. शंकर दयाल शर्मा के बारे में:
- परिचय:
- डॉ. शंकर दयाल शर्मा का जन्म 19 अगस्त 1918 को भोपाल (मध्य प्रदेश) में हुआ था।
- वे एक प्रतिष्ठित वकील, राजनीतिज्ञ और भारत के नौवें राष्ट्रपति थे।
- उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई तथा विभिन्न राजनीतिक दायित्वों में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
- शिक्षा:
- उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा आगरा और लखनऊ विश्वविद्यालयों से प्राप्त की।
- कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से विधि में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने के बाद, उन्होंने लंदन में लिंकन इन और हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययन किया।
- उन्होंने वर्ष 1940 में लखनऊ में अपनी वकालत शुरू की।
- साहित्यिक कार्य:
- वे एक प्रख्यात कवि और लेखक भी थे। उन्होंने कई पुस्तकें लिखीं और लखनऊ लॉ जर्नल (1941-43) तथा सोशलिस्ट इंडिया (1971-74) जैसी प्रतिष्ठित पत्रिकाओं का संपादन किया।
- राजनीतिक यात्रा:
- वर्ष 1952 से 1956 तक वे भोपाल विधानसभा के सदस्य रहे और राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने।
- वह 1956 से 1971 तक मध्य प्रदेश विधानसभा के लिये पुनः निर्वाचित हुए और उन्होंने आंध्र प्रदेश, पंजाब तथा महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया।
- वर्ष 1971 में वे लोकसभा के लिये चुने गए और वर्ष 1974 से 1977 तक संचार मंत्री रहे।
- उपराष्ट्रपति पद और राष्ट्रपति पद:
- वर्ष 1984 में वे भारत के आठवें उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए और दो कार्यकाल तक इस पद पर रहे।
- वर्ष 1992 में वे भारत के राष्ट्रपति बने।
- अक्तूबर 2000 में राष्ट्रपति के. आर. नारायणन ने उनके सम्मान में विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किया।
- मृत्यु:
- 26 दिसंबर 1999 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
भारत के राष्ट्रपति के बारे में मुख्य तथ्य
- दो कार्यकाल: भारत के एकमात्र राष्ट्रपति, जिन्होंने दो कार्यकाल पूरे किये – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद।
- राष्ट्रपति की मृत्यु : अब तक दो राष्ट्रपतियों, डॉ. जाकिर हुसैन और फखरुद्दीन अली अहमद का अपने कार्यकाल के दौरान निधन हो चुका है।
- कार्यवाहक राष्ट्रपति : मई,1969 में जब डॉ. जाकिर हुसैन का निधन हुआ, तो तत्कालीन उपराष्ट्रपति वी.वी. गिरि कार्यवाहक राष्ट्रपति बने।
- इसके बाद वी.वी. गिरि ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिये इस्तीफा दे दिया।
- CJI कार्यवाहक राष्ट्रपति: वी.वी. गिरि के इस्तीफे के बाद, मुख्य न्यायाधीश एम. हिदायतुल्ला ने 20 जुलाई,1969 से 24 अगस्त,1969 तक कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।
नोट: न्यायमूर्ति हिदायतुल्लाह भारतीय इतिहास में एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने तीनों सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर कार्य किया है: भारत के मुख्य न्यायाधीश, कार्यवाहक राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति।
भारत के राष्ट्रपति (1950-2025)
क्र.सं. |
नाम |
पदग्रहण |
पदमुक्त |
अवधि |
मुख्य विवरण |
1 |
डॉ. राजेंद्र प्रसाद |
26 जनवरी, 1950 |
13 मई, 1962 |
12 वर्ष, 107 दिन |
भारत के प्रथम राष्ट्रपति; दो कार्यकाल तक सेवा करने वाले एकमात्र राष्ट्रपति |
2 |
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन |
13 मई, 1962 |
13 मई, 1967 |
5 साल |
दार्शनिक-राष्ट्रपति; उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। |
3 |
डॉ. ज़ाकिर हुसैन |
13 मई, 1967 |
3 मई, 1969 |
1 वर्ष, 355 दिन |
प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति; पद पर रहते हुए मृत्यु हो गई। |
कार्यवाहक |
वी.वी. गिरि |
3 मई, 1969 |
20 जुलाई, 1969 |
78 दिन |
ज़ाकिर हुसैन की मृत्यु के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति |
कार्यवाहक |
न्यायमूर्ति मोहम्मद हिदायतुल्लाह |
20 जुलाई, 1969 |
24 अगस्त, 1969 |
35 दिन |
CJI ने राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया; वी.वी. गिरि ने चुनाव लड़ने के लिये इस्तीफा दिया |
4 |
वी.वी. गिरि |
24 अगस्त. 1969 |
24 अगस्त. 1974 |
5 साल |
आधिकारिक कॉन्ग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की |
5 |
फखरुद्दीन अली अहमद |
24 अगस्त, 1974 |
11 फरवरी, 1977 |
2 वर्ष, 171 दिन |
आपातकालीन अवधि के दौरान कार्यालय में मृत्यु हो गई |
कार्यवाहक |
बी.डी. जट्टी |
11 फरवरी, 1977 |
25 जुलाई, 1977 |
164 दिन |
कार्यवाहक राष्ट्रपति; कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री |
6 |
नीलम संजीव रेड्डी |
25 जुलाई, 1977 |
25 जुलाई, 1982 |
5 साल |
प्रथम राष्ट्रपति निर्विरोध चुने गए |
7 |
ज्ञानी जैल सिंह |
25 जुलाई, 1982 |
25 जुलाई, 1987 |
5 साल |
पहले सिख राष्ट्रपति |
8 |
आर. वेंकटरमन |
25 जुलाई, 1987 |
25 जुलाई, 1992 |
5 साल |
पूर्व उपराष्ट्रपति और रक्षा मंत्री |
9 |
डॉ. शंकर दयाल शर्मा |
25 जुलाई, 1992 |
25 जुलाई, 1997 |
5 साल |
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री |
10 |
के.आर. नारायणन |
25 जुलाई, 1997 |
25 जुलाई, 2002 |
5 साल |
प्रथम दलित राष्ट्रपति; राजनयिक |
11 |
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम |
25 जुलाई, 2002 |
25 जुलाई, 2007 |
5 साल |
"जनता के राष्ट्रपति"; भारत के मिसाइल मैन |
12 |
प्रतिभा पाटिल |
25 जुलाई, 2007 |
25 जुलाई, 2012 |
5 साल |
भारत की पहली महिला राष्ट्रपति |
13 |
प्रणब मुखर्जी |
25 जुलाई, 2012 |
25 जुलाई, 2017 |
5 साल |
अनुभवी राजनीतिज्ञ; पूर्व वित्त मंत्री |
14 |
राम नाथ कोविंद |
25 जुलाई, 2017 |
25 जुलाई, 2022 |
5 साल |
दूसरे दलित राष्ट्रपति; बिहार के पूर्व राज्यपाल |
15 |
द्रौपदी मुर्मू |
25 जुलाई, 2022 |
वर्तमान |
3+ वर्ष |
वर्तमान राष्ट्रपति; पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति |