प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

Be Mains Ready

  • 03 Jul 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास

    महात्मा गांधी की भूमिका को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की परिस्थितियों का समर्थन प्राप्त था। आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये।

    उत्तर

    हल करने का दृष्टिकोण:

    • स्वतंत्रता संघर्ष में महात्मा गांधी की भूमिका का संक्षिप्त परिचय दीजिये।

    • स्वतंत्रता संघर्ष में गांधी जी की भूमिका को निर्धारित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिये।

    • स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान गांधी जी की भूमिका के महत्त्व का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।

    • निष्कर्ष दीजिये।

    परिचय

    वर्ष 1915 में भारत आगमन के साथ ही महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन को नेतृत्त्व प्रदान कर महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। 19वीं सदी के अंत व 20वीं सदी के प्रारंभ में स्वतंत्रता संघर्ष में अनेक विचारधाराओं व व्यक्तियों का योगदान रहा है।

    प्रमुख बिंदु

    भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष में गांधी जी के समक्ष निम्नलिखित परिस्थितियाँ उपस्थित थीं-

    • 19वीं सदी के अंत में देश में राष्ट्रवाद की भावना प्रबल हुई। इसका मुख्य कारण शिक्षा का प्रसार, रेल यातायात में वृद्धि, समाचार-पत्रों व प्रेस का प्रसार, पश्चिमी देशों की संस्कृति व साहित्य का ज्ञान, आर्थिक परिस्थितियाँ तथा प्रारंभिक उदारवादी नेताओं द्वारा राजनीतिक जागरूकता के लिये किये गए प्रयासों ने राष्ट्रवाद के उदय में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    • भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस के उदारवादी व उग्रवादी नेताओं ने जनसामान्य में राजनीतिक चेतना का प्रसार किया, इसके साथ ही कॉन्ग्रेस के संगठनात्मक ढाँचे को अखिल भारतीय स्तर पर मज़बूत किया।
    • ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध संघर्ष के रूप में बंग-भंग आंदोलन में प्रयोग किये गए स्वदेशी व बहिष्कार जैसी गतिविधियों को गांधी जी ने ‘सविनय अवज्ञा’ व ‘असहयोग आंदोलन’ में प्रयोग किया।
    • पूर्व के आंदोलनों में प्राप्त जन-सहयोग को गांधी जी ने अंग्रेज़ी सरकार के विरुद्ध संघर्ष में प्रयोग किया। इन आंदोलनों में छात्र, किसान व महिलाओं ने सक्रिय योगदान दिया।
    • ब्रिटिश सरकार की दमनकारी व शोषणकारी नीतियों से उत्पन्न जन आक्रोश नेे गांधी जी को अंग्रेज़ों के विरुद्ध संघर्ष के लिये प्रेरित किया।
    • ब्रिटिश सरकार के रौलेट एक्ट व जलियाँवालाबाग हत्याकांड के कारण गांधी जी को आंदोलनों के लिये जनसहयोग प्राप्त हुआ।
    • ब्रिटिश शासन में किसानों पर अत्यधिक लगान आरोपित व किसान विरोधी नीतियों के कारण अनेक किसान आंदोलन हुए, ये आंदोलन भी स्वतंत्रता संघर्ष के साथ-साथ हुए।
    • सोशलिस्ट व कम्युनिस्ट पार्टियों के उदय के चलते आमजन में आर्थिक व राजनीतिक समस्याओं के प्रति जनजागरूकता उत्पन्न हुई इस जनजागरूकता का गांधी जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में भलीभाँति प्रयोग किया।
    • द्वितीय विश्वयुद्ध ने विश्व में उपनिवेशक देशों की कमज़ोरियों को उज़ागर किया।
    • आज़ाद हिंद फौज का गठन, नाविक विद्रोह आदि ने जनसामान्य में स्वतंत्रता की आंकाक्षा को प्रबल किया।
    • ब्रिटेन में आम, चुनाव होने के कारण वहाँ की कंज़रवेटिव पार्टी की सरकार चुनाव से पहले भारत जैसे बड़े उपनिवेश का कोई संवैधानिक हल निकालना चाहती थी।

    निष्कर्ष:

    भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अनेक ऐसी परिस्थितियाँ रहीं जिन्होंने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से आंदोलन में सकारात्मक भूमिका निभाई। परंतु इसके साथ ही गांधी जी के सत्य, अंहिंसा व असहयोग जैसे प्रयोगों के साथ ही उनकेे कुशल नेतृत्व ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2