इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

उइगर अधिकारों का हनन

  • 03 Sep 2022
  • 5 min read

हाल ही में जारी संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, चीन उइगरों के मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन कर रहा है जो मानवता के खिलाफ अपराध है।

Uyghur

प्रमुख बिंदु

  • उइगरों का उत्पीड़न:
    • रिपोर्ट में चीन पर अल्पसंख्यक समूहों के दस लाख या उससे अधिक लोगों को हिरासत शिविरों में ले जाने का आरोप लगाया गया है, जहाँ कई लोगों ने कहा है कि उन्हें प्रताड़ित एवं उनका यौन उत्पीड़न किया गया, साथ ही उनकी भाषा और धर्म को छोड़ने के लिये मज़बूर किया गया।
    • क्रूर अभियान:
      • शिनजियांग के सुदूर पश्चिमी प्रांत में चीन चरमपंथ के खिलाफ क्रूर अभियान चल रहा है जिसमें कठोर जन्म नियंत्रण नीतियाँ और लोगों के आंदोलन पर सभी तरह के प्रतिबंध भी शामिल हैं।
  • स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय निकाय की स्थापना:
    • मानवाधिकार समूहों ने आरोपों की जाँच के लिये स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय निकाय स्थापित करने हेतु संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के लिये नए सिरे से आह्वान किया।

उइगर मुस्लिम

  • उइगर मुख्य रूप से मुस्लिम अल्पसंख्यक तुर्क जातीय समूह हैं, जिनकी उत्पत्ति मध्य एवं पूर्वी एशिया से मानी जाती है।
    • उइगर अपनी स्वयं की भाषा बोलते हैं, जो कि काफी हद तक तुर्की भाषा के समान है और उइगर स्वयं को सांस्कृतिक एवं जातीय रूप से मध्य एशियाई देशों के करीब पाते हैं।
  • उइगर मुस्लिमों को चीन में आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त 55 जातीय अल्पसंख्यक समुदायों में से एक माना जाता है।
  • हालाँकि चीन उइगर मुस्लिमों को केवल एक क्षेत्रीय अल्पसंख्यक के रूप में मान्यता देता है और यह अस्वीकार करता है कि वे स्वदेशी समूह हैं।
  • वर्तमान में उइगर जातीय समुदाय की सबसे बड़ी आबादी चीन के शिनजियांग क्षेत्र में रहती है।
    • उइगर मुस्लिमों की एक महत्त्वपूर्ण आबादी पड़ोसी मध्य एशियाई देशों जैसे- उज़्बेकिस्तान, किर्गिज़स्तान और कज़ाखस्तान में भी रहती है।
    • शिनजियांग तकनीकी रूप से चीन के भीतर एक स्वायत्त क्षेत्र है और यह क्षेत्र खनिजों से समृद्ध है तथा भारत, पाकिस्तान, रूस और अफगानिस्तान सहित आठ देशों के साथ सीमा साझा करता है।

Q निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2016)

कभी-कभी समाचारों में रहने वाले निम्नलिखित समुदाय  संबंधित हैं:

  1. कुर्द— बांग्लादेश
  2. मधेसी— नेपाल
  3. रोहिंग्या— म्याँमार

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

(a) केवल  1 और 2
(b) केवल 2
(c) केवल 2 और 3
(d) केवल 3

उत्तर: C

व्याख्या:

  • कुर्द: ये मेसोपोटामिया के मैदानी इलाकों और अब दक्षिण-पूर्वी तुर्की, उत्तर-पूर्वी सीरिया, उत्तरी इराक, उत्तर-पश्चिमी ईरान और दक्षिण-पश्चिमी आर्मेनिया में उच्चभूमि के स्वदेशी लोगों में से एक हैं। ये कई अलग-अलग धर्मों और पंथों का भी पालन करते हैं, हलाँकि बहुसंख्यक सुन्नी मुसलमान हैं। अत: युग्म 1 सुमेलित नहीं है।
  • मधेसी: यह मुख्य रूप से नेपाल के दक्षिणी मैदानी इलाकों में रहने वाला एक जातीय समूह है, जो भारत की  सीमा के करीब है। यहाँ मुस्लिम और ईसाई समुदाय भी रहते हैं, मधेसी मुख्य रूप से हिंदू हैं। अत: युग्म 2 सही सुमेलित है।
  • रोहिंग्या: ये एक जातीय समूह हैं, जिनमें मुख्य रूप से मुस्लिम शामिल हैं, जो मुख्य रूप से पश्चिमी म्याँमार के रखाइन प्रांत में रहते हैं। ये आमतौर पर बोली जाने वाली बर्मी भाषा के विपरीत, बंगाली भाषा बोलते हैं। म्याँमार के अधिकारियों के अनुसार, ये देश के अधिकृत नागरिक नहीं हैं। अत: युग्म 3 सही सुमेलित है अतः विकल्प (c) सही है।

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2