इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

टैम पा लिंग गुफा

  • 01 Jul 2023
  • 4 min read

हाल ही उत्तरी लाओस में एनामाइट पर्वत शृंखला में टैम पा लिंग गुफा ने दक्षिण पूर्व एशिया में मानव आगमन के समय के बारे में अभूतपूर्व जानकारी प्रदान की है।

  • टैम पा लिंग गुफा में समय-समय पर ढलान के साथ बहकर आने वाले निक्षेपों के जमाव से बनी एक ढलान वाली संरचना है।

टैम पा लिंग गुफा के बारे में मुख्य खोज:

  • दीर्घकालीन मानव उपस्थिति: उत्खनन से ऐसे सबूत मिले हैं जो बताते हैं कि मानव लगभग 56,000 वर्षों से टैम पा लिंग गुफा के आसपास निवास कर रहे हैं, जो पिछली धारणाओं को चुनौती देता है।
  • स्थिर तलछट संचय: पहले की मान्यताओं के विपरीत साइट की तलछट परतें तीव्र अवसादन घटनाओं के बजाय 86,000 वर्षों की अनुमानित अवधि में लगातार जमा हुई हैं।
  • आगमन की समयरेखा: सात मीटर गहराई में पाए गए पैर की हड्डी के टुकड़े की खोज से संकेत मिलता है कि आधुनिक मानव इस क्षेत्र में 86,000 से 68,000 वर्ष पूर्व आए थे।
    • टैम पा लिंग के साक्ष्य ने दक्षिण पूर्व एशिया में होमो सेपियंस के आगमन की समय अवधि  को और पीछे कर दिया है।
  •  डेनिसोवन कनेक्शन: उल्लेखनीय रूप से गुफा में 150,000 वर्ष पुराना एक दाँत पाया गया था, जो इसे विलुप्त मानव रिश्तेदार डेनिसोवन की उपस्थिति से जोड़ता है।

डेनिसोवन्स:

  • विलुप्त मानव संबंध: डेनिसोवन्स एक विशिष्ट मानव वंश का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो मुख्य रूप से साइबेरिया और तिब्बत में खोजे गए अवशेषों से पहचाना जाता है।
  • अंतरप्रजनन और सह-अस्तित्व: वे सैकड़ों-हज़ारों वर्ष पहले रहते थे और कुछ समान क्षेत्रों में निएंडरथल और प्रारंभिक आधुनिक मनुष्यों के साथ अंतर-प्रजनन जैसी गतिविधियाँ भी हुई जिस कारण वर्तमान मानव आबादी में उनकी आनुवंशिक गुण देखे जा सकते हैं।
  • डेनिसोवन गुफा: डेनिसोवंस की पहचान साइबेरिया में डेनिसोवन गुफा में पाए गए लगभग 40,000 वर्ष पुराने खंडित उँगली की हड्डी और दाँतों की खोज के बाद की गई थी।

टैम पा लिंग गुफा में उपयोग की जाने वाली डेटिंग विधियाँ: 

  • ल्यूमिनसेंस डेटिंग: यह तकनीक दबे हुए तलछट में प्रकाश-संवेदनशील संकेतों का उपयोग करती है। यह क्वार्ट्ज और फेल्डस्पार जैसे खनिजों पर निर्भर करता है।
    • क्वार्ट्ज का उपयोग ऊपरी सतह (तलछट के शीर्ष तीन मीटर) के लिये किया जाता है।
    • फेल्डस्पार का उपयोग निचली सतह (चार से सात मीटर) की डेटिंग के लिये किया जाता है जहाँ क्वार्ट्ज असक्षम है।
  • यूरेनियम शृंखला डेटिंग: इस डेटिंग में दाँत या अन्य नमूनों के अंदर यूरेनियम और उसके क्षय उत्पादों को मापा जाता है।
  • इलेक्ट्रॉन स्पिन रेज़ोनेंस (ESR) डेटिंग: इसमें दाँतों के इनेमल में इलेक्ट्रॉनों की संख्या को मापा जाता है जो समय के साथ फँसे इलेक्ट्रॉनों के संचय के आधार पर जीवाश्म के लिये संख्यात्मक आयु प्रदान करता है। 
  • तलछट डेटिंग: यह तलछट परतों की उम्र स्वयं निर्धारित करता है जो भीतर पाए जाने वाले जीवाश्मों को समझने के लिये एक रूपरेखा प्रदान करता है। यह ल्यूमिनसेंस डेटिंग, यूरेनियम शृंखला डेटिंग और माइक्रोमॉर्फोलॉजी विश्लेषण (परतों की अखंडता स्थापित करने के लिये माइक्रोस्कोप के तहत तलछट की जाँच) जैसी तकनीकों पर निर्भर करता है।

स्रोत: द हिंदू

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2