इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 30 जून, 2023

  • 30 Jun 2023
  • 5 min read

बैंकिंग ऑन वर्ल्ड हेरिटेज: G-20 मुद्रा प्रदर्शनी

भारत "बैंकिंग ऑन वर्ल्ड हेरिटेज" प्रदर्शनी की मेज़बानी कर रहा है, जिसमें यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों की विशेषता वाले G-20 देशों के मुद्रा नोटों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में आयोजित प्रदर्शनी मुद्रा के सांस्कृतिक महत्त्व पर प्रकाश डालती है। इसमें भारतीय मुद्रा नोट शामिल हैं, जिनमें सूर्य मंदिर वाला ₹10 का नोट, एलोरा गुफाओं वाला ₹20 का नोट, लाल किला वाला ₹500 का नोट और कंचनजंगा पर्वत तथा गुजरात की "रानी की वाव" को दर्शाने वाले दो ₹100 के नोट शामिल हैं। यह आयोजन इस बात पर ज़ोर देता है कि प्रत्येक मुद्रा नोट में देश की सांस्कृतिक विरासत होती है। G-20 में 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं, प्रत्येक सदस्य अपने मुद्रा नोटों पर अपने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों को दर्शाते हैं।

और पढ़े… भारत में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल

संभावित कार्सिनोजेन के रूप में एस्पार्टेम का वर्गीकरण

हाल ही में विश्व का सर्वाधिक सामान्य कृत्रिम मधुरक, एस्पार्टेम जाँच के दायरे में आ गया है क्योंकि इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की कैंसर अनुसंधान शाखा, इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (IARC) द्वारा संभावित कैंसर कारक पदार्थ घोषित किया गया है। IARC को वर्ष 1965 में विश्व स्वास्थ्य सभा के एक प्रस्ताव द्वारा WHO की कैंसर के लिये विशेष एजेंसी के रूप में बनाया गया था। IARC का उद्देश्य कैंसर अनुसंधान में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है। वर्तमान में 27 सदस्य देश सम्मिलित हैं। एस्पार्टेम का व्यापक रूप से  उपयोग शीतल पेय, जिलेटिन, कन्फेक्शनरी, डेज़र्ट और शर्करा मुक्त खाँसी की दवाओं सहित विभिन्न उत्पादों में किया जाता है। 

और पढ़े… कृत्रिम मधुरक 

अजय बंगा "ग्रेट इमिग्रेंट्स" सूची में शामिल 

विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा को न्यूयॉर्क के कार्नेगी कॉरपोरेशन द्वारा तैयार की गई वार्षिक "ग्रेट इमिग्रेंट्स" की सूची में शामिल किया गया है। वह जून 2023 में विश्व बैंक के प्रमुख बने और इस संस्था का नेतृत्व करने वाले पहले भारतीय अमेरिकी हैं। "ग्रेट इमिग्रेंट्स" पहल एंड्रयू कार्नेगी (एक स्कॉटिश आप्रवासी) की विरासत को श्रद्धांजलि है, जो उन असाधारण व्यक्तियों की पहचान करती है जिन्होंने अमेरिका में सफलता हासिल की है और दूसरों को भी ऐसा करने के लिये प्रेरित करते हुए एक जीवंत एवं लचीले लोकतंत्र को बढ़ावा दिया है।

 और पढ़ें...विश्व बैंक 

JDCC बैठक में भारत और तंज़ानिया ने रक्षा संबंधों का सुदृढ़ीकरण 

हाल ही में भारत और तंज़ानिया के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (JDCC) की बैठक का दूसरा संस्करण अरुशा, तंज़ानिया में हुआ। यह बैठक हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के लिये सहयोगात्मक अवसरों पर केंद्रित थी। दोनों पक्ष रक्षा सहयोग के लिये पाँच वर्ष के रोडमैप पर सहमत हुए जिसमें अनुकूलित प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, समुद्री सहयोग, बुनियादी ढाँचे के विकास और रक्षा उपकरण एवं प्रौद्योगिकी में सहयोग जैसी विभिन्न पहल शामिल हैं। तंज़ानिया पूर्वी अफ्रीका का सबसे बड़ा देश है तथा इसमें ज़ांज़ीबार, पेम्बा और माफिया द्वीप शामिल हैं। मासाई एक खानाबदोश जनजाति है जो तंज़ानिया और केन्या के कुछ हिस्सों में रहती है। अफ्रीका का सबसे ऊँचा स्थान माउंट किलिमंजारो तंज़ानिया में स्थित है।

 और पढ़ें… भारत और तंज़ानिया संबंध, हिंद महासागर क्षेत्र

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2