इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

PEN पिंटर पुरस्कार, 2023

  • 03 Jul 2023
  • 3 min read

प्रसिद्ध कवि और लेखक माइकल रोसेन को उनके साहित्यिक योगदान के लिये प्रतिष्ठित PEN पिंटर पुरस्कार, 2023 से सम्मानित किया गया।

  • रोसेन को अपने कार्य और प्रदर्शन के माध्यम से बच्चों के लिये कविता को सुलभ बनाने के लिये जाना जाता है। उनके विषय प्रायः सामाजिक, राजनीतिक और नैतिक होते हैं। 

PEN पिंटर पुरस्कार का इतिहास और उद्देश्य: 

  • PEN पिंटर पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2009 में इंग्लिश PEN संस्था द्वारा की गई थी, जो एक वैश्विक साहित्यिक नेटवर्क का संस्थापक केंद्र है, यह संस्था साहित्य और मानवाधिकारों को बढ़ावा देती है।
    • इस पुरस्कार का नाम हेरोल्ड पिंटर के नाम पर रखा गया था, जो इंग्लिश PEN के उपाध्यक्ष और इंटरनेशनल PEN राइटर्स इन प्रिज़न कमेटी (WiPC) के सक्रिय सदस्य थे।
    • यह वर्ष 2005 में पिंटर के नोबेल पुरस्कार स्वीकृति भाषण जिसका शीर्षक-"कला, सत्यता और राजनीति" था, से प्रेरित था, जिसमें उन्होंने "विश्व के नागरिक" के रूप में लेखक की भूमिका के बारे में बात की, साथ ही जो सत्ता के झूठ पर सवाल उठाता है तथा उसे उजागर करता है।
  • इस पुरस्कार का उद्देश्य दूसरों की गरिमा और अधिकारों की रक्षा के लिये लेखन कार्य करने वाले लेखकों की पहचान करना है।  
  • यह पुरस्कार प्रतिवर्ष यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड गणराज्य, राष्ट्रमंडल अथवा पूर्व राष्ट्रमंडल में रहने वाले किसी लेखक को प्रदान किया जाता है।
    • विजेता को अंग्रेज़ी में लिखे गए साहित्यिक उत्कृष्टता वाले नाटकों, कविता, निबंध अथवा कथा साहित्य का लेखक होना अनिवार्य है।
    • इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के पिछले प्राप्तकर्त्ताओं में हनीफ कुरैशी, लेमन सिस्से और मैलोरी ब्लैकमैन शामिल हैं। 

अन्य प्रमुख साहित्यिक पुरस्कार:  

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2