इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

स्टारशिप

  • 24 Apr 2023
  • 4 min read

हाल ही में SpaceX ने मानव रहित परीक्षण मिशन के तहत सुपर हैवी रॉकेट से स्टारशिप क्रूज़ वेसल लॉन्च किया। हालाँकि अपर स्टेज स्टारशिप का लोअर स्टेज सुपर हैवी से अलग नहीं हो पाने के कारण स्टारशिप में विस्फोट हो गया।

  • SpaceX एलोन मस्क द्वारा वर्ष 2002 में स्थापित एक निजी कंपनी है।

स्टारशिप प्रोजेक्ट:

  • SpaceX का यह अंतरिक्षयान और सुपर हैवी रॉकेट, जिसे संयुक्त रूप से स्टारशिप के रूप में जाना जाता है, पूरी तरह से पुन: प्रयोज्य परिवहन प्रणाली पर बना हुआ है जिसे कर्मी दलों और कार्गो दोनों को पृथ्वी की कक्षा, चंद्रमा, मंगल और उससे आगे तक ले जाने के लिये डिज़ाइन किया गया है।
    • इसमें "एक्स्पेंडेबल मोड" में 250 मीट्रिक टन तक और "पूरी तरह से पुन: प्रयोज्य/रियूज़ेबल" मोड में 150 मीट्रिक टन तक के पेलोड के परिवहन की क्षमता है।
  • स्टारशिप सुपर हैवी रैप्टर इंजनों की एक शृंखला द्वारा संचालित है, जिनमें तरल मीथेन (CH4) और तरल ऑक्सीजन (LOX) का उपयोग किया जाता है।
    • कुल 33 रैप्टर इंजन पहले चरण के बूस्टर को शक्ति प्रदान करते हैं।
  • पृथ्वी की निम्न कक्षा में स्टारशिप अंतरिक्षयान में ईंधन भरने के लिये टैंकर वाहनों (अनिवार्य रूप से स्टारशिप अंतरिक्षयान माइनस द विंडो) का उपयोग किया जाता है।
  • स्टारशिप के विकास और निर्माण का कार्य स्टारबेस में होता है, यह ऑर्बिटल मिशन के लिये डिज़ाइन किये गए विश्व के पहले वाणिज्यिक स्पेसपोर्ट में से एक है।

Space X के अन्य प्रोजेक्ट्स:

  • फाल्कन 9:
    • फाल्कन 9 एक पुन: प्रयोज्य, दो चरणीय रॉकेट है जो लोगों और पेलोड को पृथ्वी की कक्षा एवं उससे आगे विश्वसनीय तथा सुरक्षित तरीके ले जाने में सक्षम है।
  • फाल्कन हैवी:
    • SpaceX का दावा है कि फाल्कन हैवी विश्व के किसी भी राकेट की तुलना में दो गुना शक्तिशाली है।
    • यह तीन फाल्कन 9 नाइन-इंजन कोर से बना है, जिसके 27 मर्लिन इंजन एक साथ मिलकर लिफ्टऑफ के लिये 5 मिलियन पाउंड से अधिक का थ्रस्ट उत्पन्न करते हैं।
      • मर्लिन इंजन एक रॉकेट ग्रेड केरोसिन (RP-1) और तरल ऑक्सीजन का उपयोग गैस-जनरेटर शक्ति चक्र में रॉकेट प्रणोदक के रूप में करता है।
  • स्टारलिंक और स्टारशील्ड:
    • स्टारलिंक विश्व भर में हाई-स्पीड, लो-लेटेंसी ब्रॉडबैंड इंटरनेट प्रदान करता है।
      • इसकी हाई-स्पीड, लो-लेटेंसी सर्विस पृथ्वी के चारों ओर निचली कक्षा में संचालित अत्यधिक उन्नत उपग्रहों के माध्यम से संभव हो पाई है जो विश्व के सबसे बड़े समूह में से एक है।
    • स्टारशील्ड राष्ट्रीय सुरक्षा प्रयासों का समर्थन करने के लिये स्टारलिंक प्रौद्योगिकी और प्रक्षेपण क्षमता का लाभ उठाता है।
      • स्टारशील्ड को सरकारी उपयोग के लिये डिज़ाइन किया गया है, जबकि स्टारलिंक को उपभोक्ता और व्यावसायिक उपयोग के लिये डिज़ाइन किया गया है।

स्रोत : इंडियन एक्सप्रेस

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2