ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत सेक्स सॉर्टेड सीमेन सुविधा

  • 16 Sep 2025
  • 14 min read

स्रोत: पी. आई. बी. 

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत बिहार के पूर्णिया में सेक्स सॉर्टेड सीमेन सुविधा का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में डेयरी क्षेत्र में सुधार लाना है। 

  • यह सुविधा स्वदेशी रूप से विकसित ‘गौसॉर्ट’ प्रौद्योगिकी का उपयोग करके प्रतिवर्ष 5 लाख खुराक सेक्स-सॉर्टेड सीमेन का उत्पादन करेगी। 
  • सेक्स सॉर्टेड सीमेन का उद्देश्य गाय की बछिया के जन्म की संभावना को बढ़ाना, आर्थिक बोझ को कम करके डेयरी किसानों की मदद करना और आय में वृद्धि करना है, विशेष रूप से छोटे, सीमांत और भूमिहीन डेयरी किसानों को लाभ पहुँचाना है। 
    • सीमेन सेक्स सॉर्टिंग एक ऐसी तकनीक है, जो लगभग 90 प्रतिशत सटीकता के साथ गाय की बछिया के जन्म की संभावना को बढ़ाती है। 

राष्ट्रीय गोकुल मिशन 

  • परिचय: इसे वर्ष 2014 से स्वदेशी गोजातीय नस्लों के विकास और संरक्षण के लिये लागू किया गया है। यह योजना वर्ष 2021 से 2026 तक एकच्छत्र योजना राष्ट्रीय पशुधन विकास योजना के तहत भी जारी रहेगी। 
  • कार्यान्वयन एजेंसी: पशुपालन और डेयरी विभाग (मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय)। 
  • उद्देश्य: इसका उद्देश्य गोजातीय उत्पादकता और दूध उत्पादन को स्थायी रूप से बढ़ाना, उच्च गुणवत्ता वाले प्रजनन को बढ़ावा देना, कृत्रिम गर्भाधान (Artificial Insemination- AI) कवरेज का विस्तार करना तथा स्वदेशी गायों और भैंसों की नस्लों का वैज्ञानिक रूप से संरक्षण और संवर्द्धन करना है। 
  • उपलब्धियाँ:  
    • दूध उत्पादन: 146.31 मीट्रिक टन (2014-15) से बढ़कर 239.30 मीट्रिक टन (2023-24) (10 वर्षों में 63.55% की वृद्धि)। 
    • कृत्रिम गर्भाधान: 9.16 करोड़ पशुओं को शामिल किया गया, 14.12 करोड़ कृत्रिम गर्भाधान किये गए, 5.54 करोड़ किसान लाभान्वित हुए।
और पढ़ें: राष्ट्रीय गोकुल मिशन

 

close
Share Page
images-2
images-2