ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


चर्चित स्थान

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC)

  • 16 Sep 2025
  • 11 min read

स्रोत: द हिंदू 

पूर्वी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) के संघर्ष में दो प्रमुख घटनाएँ हुईं — अमेरिका की मध्यस्थता में रवांडा और DRC के बीच एक शांति समझौता तथा कतर की मध्यस्थता में DRC व M23  (मार्च 23 आंदोलन) विद्रोहियों के बीच युद्ध विराम 

  • इन प्रयासों के बावजूद, M23 ने अपना आक्रमण पुनः शुरू कर दिया, जिससे शांति उद्देश्यों को नुकसान पहुँचा। 

DRC 

  • राजनीतिक विशेषताएँ: 
    • अफ्रीका का दूसरा सबसे बड़ा देश, DRC, अंगोला, कांगो गणराज्य, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, दक्षिण सूडान, युगांडा, रवांडा, बुरुंडी, तंज़ानिया और ज़ाम्बिया के साथ सीमाएँ साझा करता है। 
    • देश की दक्षिण-पश्चिम में अटलांटिक महासागर पर एक तटरेखा भी है। 
    • संघर्ष के मुख्य क्षेत्र उत्तरी किवु, दक्षिण किवु और इतुरी हैं।
  • भौगोलिक विशेषताएँ: 
    • इसमें खनिज-समृद्ध कटंगा पठार (कोबाल्ट, तांबा, टिन, यूरेनियम, हीरे) हैं। 
    • इसकी राजधानी किंशासा कांगो नदी पर स्थित है, जो भूमध्य रेखा को दो बार पार करने वाली एकमात्र अफ्रीकी नदी है। 
    • इस देश में कांगो बेसिन, एक विशाल मध्य तराई वर्षावन और सवाना क्षेत्र शामिल हैं। 
    • DRC में कई प्रमुख झीलें स्थित हैं, जिनमें तांगानिका झील, अल्बर्ट झील, एडवर्ड झील और किवु झील शामिल हैं। 
    • विरुंगा पर्वत में सक्रिय ज्वालामुखी माउंट न्यारागोंगो (Mount Nyiragongo) देश की उल्लेखनीय भूवैज्ञानिक विशेषताओं में से एक है।

DRC

और पढ़ें: कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC)
close
Share Page
images-2
images-2