ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

रैपिड फायर

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC)

  • 09 May 2025
  • 2 min read

स्रोत: द हिंदू

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) अपने खनिज-समृद्ध क्षेत्रों की सुरक्षा और राष्ट्रीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिये रवांडा तथा M23 मिलिशिया के साथ शांति वार्ता कर रहा है।

  • संयुक्त राज्य अमेरिका शांति स्थापित करने और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) के साथ द्विपक्षीय महत्त्वपूर्ण खनिज समझौते करने के उद्देश्य से शांति वार्ताओं में सहायता कर रहा है।
  • फरवरी 2025 में, रवांडा समर्थित M23 मिलिशिया ने गोमा और बुकावु जैसे शहरों पर कब्जा कर लिया तथा विश्व के चौथे सबसे बड़े टिन उत्पादक बिसी टिन खदान को धमकी दी।
  • कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) के उत्तर और दक्षिण किवु प्रांत टिन, टंगस्टन और टैंटेलम (कोल्टन अयस्क) (3T खनिज) में समृद्ध हैं।
    • DRC कोबाल्ट का सबसे बड़ा स्रोत है (वैश्विक आपूर्ति का 70%) और विश्व के 40% कोल्टन का स्रोत है, जिसका उपयोग इलेक्ट्रॉनिक्स के लिये टैंटेलम कैपेसिटर में किया जाता है, क्योंकि इसमें उच्च चार्ज प्रतिधारण क्षमता है।
  • M23 मिलिशिया पूर्वी DRC में एक तुत्सी नेतृत्व वाला विद्रोही समूह है जो तुत्सी समुदायों की रक्षा के लिये लड़ता है। वे DRC सरकार और एक हुतु-संबद्ध मिलिशिया से लड़ रहे हैं, जिसका संबंध वर्ष 1994 के रवांडा जनसंहार से है।  
    • ऐसा माना जाता है कि M23 को रवांडा का समर्थन प्राप्त है, जबकि हुतु को इस क्षेत्र के कुछ हुतु समूहों का समर्थन प्राप्त है।
  • DRC अफ्रीका का दूसरा सबसे बड़ा देश है, जिसमें खनिज (कोबाल्ट, तांबा, टिन, यूरेनियम, हीरे) से समृद्ध कटंगा पठार है।
    • इसकी राजधानी किंशासा कांगो नदी पर स्थित है, जो भूमध्य रेखा को दो बार पार करने वाली एकमात्र अफ्रीकी नदी है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow