दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स



रैपिड फायर

सेवा तीर्थ

  • 16 Feb 2026
  • 16 min read

स्रोत: द हिंदू 

प्रधानमंत्री ने एक एकीकृत प्रशासनिक परिसर 'सेवा तीर्थ' का उद्घाटन किया। इस परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) और कैबिनेट सचिवालय जैसे महत्त्वपूर्ण कार्यालय स्थित हैं।

  • यह महत्त्वपूर्ण बदलाव प्रधानमंत्री कार्यालय के लगभग 8 दशकों से साउथ ब्लॉक (जो अब युगे युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय का हिस्सा है) से संचालित होने के क्रम को समाप्त करता है। यह परिवर्तन नई दिल्ली के भारत की आधुनिक राजधानी के रूप में औपचारिक उद्घाटन की 95वीं वर्षगाँठ (13 फरवरी, 1931) के साथ हुआ, जो इसका ऐतिहासिक महत्त्व दर्शाता है।
  • दार्शनिक अर्थ: इस नाम का दार्शनिक अर्थ संस्कृत में निहित है: 'सेवा' का तात्पर्य नि:स्वार्थ समर्पण या सेवा से है। 'तीर्थ' एक पवित्र स्थान या मार्गदर्शक बिंदु को इंगित करता है, जो बाधाओं से मुक्ति दिलाता है।
    • इस परिसर पर “नागरिक देवो भव” लिखा हुआ है, जिसका अर्थ है कि नागरिक भगवान के समान हैं
  • स्थापत्य कला का प्रभाव: प्रवेश द्वार को डॉ. बिमल पटेल ने डिज़ाइन किया है और इसमें चालुक्य मंदिरों (11वीं-13वीं शताब्दी) से प्रेरित पत्थर की नक्काशी का प्रयोग किया गया है। साथ ही, यहाँ पुष्पीय पत्थर के रूपांकन भी हैं, जो वर्गाकार आधार वाले ज्यामितीय मंदिर प्रारूप से लिये गए हैं।
    • इसमें समकालीन अलंकरण तत्त्वों के रूप में बौद्ध स्तूपों से प्रेरित धातु से ढके गुंबद शामिल हैं। 
    • यह सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। यह सफेद और लाल बलुआ पत्थरों से निर्मित है तथा इस सुविधा में आधुनिक खुले कार्यक्षेत्र, अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलनों के लिये उच्च तकनीक से सुसज्जित 'इंडिया हाउस' और 4-स्टार हरित भवन मानक जैसी विशेषताएँ मौजूद हैं।
  • पहला आधिकारिक कार्य: प्रधानमंत्री ने अपने पहले आधिकारिक कार्य के रूप में 'सेवा तीर्थ' में 'पीएम राहत योजना' की शुरुआत की। इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य सड़क दुर्घटना पीड़ितों को सुनिश्चित अस्पताल में भर्ती और उपचार प्रदान करना है। इस पहल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि तत्काल चिकित्सा देखभाल की कमी के कारण किसी भी व्यक्ति की जान पर कोई जोखिम न हो।

और पढ़ें: सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना 

close
Share Page
images-2
images-2