रैपिड फायर
सैन्य अभ्यास वज्र घाट
- 17 Feb 2026
- 10 min read
भारतीय सेना ने जैसलमेर के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में सैन्य अभ्यास वज्र घाट आयोजित किया, जिसमें K9 वज्र सेल्फ-प्रोपेल्ड आर्टिलरी गन सिस्टम की रेगिस्तान युद्ध परिस्थितियों में संचालन तत्परता और युद्ध क्षमता का प्रदर्शन किया गया।
- उद्देश्य: इसका मुख्य लक्ष्य युद्धक्षेत्र में रक्षात्मक क्षमता और संचालन दक्षता को बढ़ाने के लिये परिष्कृत रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं (TTP) का परीक्षण कर मान्यता प्रदान करना था।
- अभ्यास का नेतृत्व व्हाइट टाइगर डिवीज़न ने किया। इसने थार रेगिस्तान के कठोर भूभाग में भारी तोपखाना तैनात करने की सेना की क्षमता को प्रदर्शित किया।
- परिणाम: अभ्यास के दौरान परिष्कृत TTP के मान्यकरण से पश्चिमी क्षेत्र में सेना की युद्धक स्थिति और तैयारियों को मज़बूत करने की उम्मीद है।
- K9 वज्र: यह एक ट्रैक्ड सेल्फ-प्रोपेल्ड हॉवित्ज़र है, जिसे दक्षिण कोरिया के K9 थंडर से विकसित किया गया है, जो दक्षिण कोरियाई सेना की रीढ़ की हड्डी माना जाता है।
- K9 वज्र को दीर्घ-श्रेणी की सटीक आग के लिये डिज़ाइन किया गया है। यह भारतीय और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) मानक गोला-बारूद के अनुकूल है और इसमें सुरक्षा के लिये ऑल-वेल्डेड स्टील कवच लगा है।
- इस प्रणाली को डिफेंस प्रोक्योरमेंट प्रोसिज़र की ‘बाय ग्लोबल’ श्रेणी के तहत खरीदा गया।
|
और पढ़ें: K9 वज्र |