ध्यान दें:



डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

प्रोजेक्ट एलीफेंट की समीक्षा

  • 27 Jun 2025
  • 4 min read

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने प्रोजेक्ट एलीफेंट (1992) के अंतर्गत प्रमुख पहलों की समीक्षा की, जिसमें उत्तर-पूर्वी राज्यों में समन्वित हाथी जनसंख्या आकलन के पहले चरण की समाप्ति को प्रमुख रूप से रेखांकित किया गया।

  • एक अन्य विकास के तहत, राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की समिति ने भालू (स्लॉथ बेयर) और घड़ियाल को प्रजाति पुनर्प्राप्ति कार्यक्रम (Species Recovery Programme) में शामिल करने की सिफारिश की है।

प्रोजेक्ट एलीफेंट समीक्षा की मुख्य विशेषताएँ:

  • मृत्यु दर में कमी लाने के उपाय: हाथियों की रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिये रेलवे ट्रैकों का सर्वेक्षण किया गया, ताकि उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान की जा सके। वर्ष 2019 से 2024 के बीच ऐसी घटनाओं में 73 हाथियों की मृत्यु हो चुकी है।
  • आनुवंशिक प्रोफाइलिंग एवं संरक्षण: पकड़े गए (कैप्टिव) हाथियों की आनुवंशिक प्रोफाइल तैयार की गई है, ताकि उनके संरक्षण प्रयासों को वैज्ञानिक रूप से मज़बूत किया जा सके।
  • संघर्ष प्रबंधन: दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानव-हाथी संघर्ष को रोकने के लिये क्षेत्रीय कार्य योजनाएँ तैयार की गई हैं, जिनमें हाथी गलियारों (Elephant Corridors) की रक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है।

elephant reserves

हाथी:

  • परिचय: हाथी, भारत के राष्ट्रीय विरासत पशु हैं। ये मातृसत्तात्मक होते हैं तथा मादा नेतृत्व वाले झुंडों में रहते हैं।
    • प्रमुख प्रजाति (Keystone Species) और पारिस्थितिक तंत्र अभियंता के रूप में, हाथी बीज फैलाने और अन्य प्रजातियों के लिये जल स्रोत बनाने जैसे कार्यों के माध्यम से वनों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
  • प्रजातियाँ:
    • एशियाई हाथी ( एलिफस मैक्सिमस )
    • अफ्रीकी हाथी:
      • सवाना हाथी (लोक्सोडोंटा अफ्रिकेना )
      • वन हाथी (लोक्सोडोंटा साइक्लोटिस )
  • भारत में जनसंख्या: भारतीय हाथी (एलिफस मैक्सिमस इंडिकस ), एशियाई हाथियों की एक उप-प्रजाति है, जो वैश्विक एशियाई हाथी आबादी का लगभग 60% हिस्सा है।
    • वर्ष 2017 की जनगणना के अनुसार, भारत में लगभग 29,964 हाथी हैं।
    • कर्नाटक में हाथियों की सबसे अधिक आबादी दर्ज की गई, उसके बाद असम और केरल का स्थान है।
    • संरक्षित क्षेत्रों की दृष्टि से सत्यमंगलम वन प्रभाग में हाथियों की संख्या सबसे अधिक है। 
  • संरक्षण की स्थिति:
  • महत्वपूर्ण पहल:
  • वैश्विक: विश्व हाथी दिवस, MIKE कार्यक्रम

largest animal

और पढ़ें: तमिलनाडु में हाथियों का अवैध शिकार

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2