दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 2025

  • 28 Oct 2025
  • 12 min read

स्रोत: PIB

भारत सरकार ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रौद्योगिकी-आधारित नवाचार के विभिन्न क्षेत्रों में वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों और नवप्रवर्तकों के उत्कृष्ट और प्रेरणादायक योगदान के लिये देश का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (RVP) 2025 की घोषणा की।

  • वर्ष 2025 के प्रमुख पुरस्कार विजेता: विज्ञान रत्न: प्रो. जयंत विष्णु नार्लीकर (भौतिकी)- मरणोपरांत - प्रसिद्ध खगोल भौतिक विज्ञानी।
  • गुरुत्वाकर्षण के हॉयल-नार्लीकर सिद्धांत के सह-विकास के लिये जाने जाते हैं, जो आइंस्टीन के सामान्य सापेक्षता सिद्धांत का एक विकल्प है जो ब्रह्मांड के स्थिर-अवस्था मॉडल का समर्थन करता है।

राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार

  • परिचय: यह पुरस्कार विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा स्थापित किया गया है।
    • इसका उद्देश्य भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उत्कृष्टता को प्रेरित करना, नवाचार को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय विकास में योगदान देने वाली उपलब्धियों को सम्मानित करना है।
  • विषयगत कवरेज: यह 13 क्षेत्रों को कवर करता है, जैसे—भौतिकी, रसायन विज्ञान, इंजीनियरिंग, कृषि, पर्यावरण, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष आदि।
  • पुरस्कार की श्रेणियाँ: राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार चार श्रेणियों में प्रदान किया जाता है—
    • विज्ञान रत्न (VR): आजीवन उपलब्धियों के सम्मान हेतु।
    • विज्ञान श्री (VS): विशिष्ट योगदान के लिये।
    • विज्ञान युवा–शांति स्वरूप भटनागर (VY–SSB): 45 वर्ष से कम आयु के वैज्ञानिकों के लिये।
    • विज्ञान टीम (VT): उत्कृष्ट सामूहिक/सहयोगात्मक कार्य के लिये।
और पढ़ें: राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार पुरस्कार

close
Share Page
images-2
images-2