दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स



रैपिड फायर

राष्ट्र प्रेरणा स्थल

  • 30 Dec 2025
  • 12 min read

स्रोत: द हिंदू

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया और इसे एकता, आत्मसम्मान तथा सेवा के आदर्शों को समर्पित किया।

  • बहु-नेतृत्व को समर्पित श्रद्धांजलि: यह स्थल अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित है, जहाँ 65 फीट ऊँची कांस्य प्रतिमाएँ तथा कमल-आकार का संग्रहालय स्थापित किया गया है।
  • अटल बिहारी वाजपेयी: उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीन बार सेवा दी—1996, 1998–1999 और 1999–2004। उन्हें पद्म विभूषण (1994) और भारत रत्न (2015) से सम्मानित किया गया। उनकी जन्म जयंती (25 दिसंबर) को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय: वे एक भारतीय राजनीतिज्ञ और RSS तथा भारतीय जनसंघ के विचारक थे, जिन्होंने अंत्योदय सर्वाधिक वंचित वर्गों के उत्थान पर ध्यान केंद्रित किया। उनका समग्र मानवतावाद का दर्शन सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भरता पर ज़ोर देता था। उनकी जन्म जयंती (25 सितंबर) को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: वे एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे, कोलकाता विश्वविद्यालय के सबसे युवा उप-कुलपति (1934) और भारतीय जनसंघ (1951) के संस्थापक थे, जो बाद में भारतीय जनता पार्टी में विकसित हुआ। उन्होंने अनुच्छेद 370 का खुले तौर पर विरोध किया, यह तर्क देते हुए कि एक राष्ट्र के दो संविधान, दो प्रमुख या दो ध्वज नहीं हो सकते। उन्हें अपनी तीव्र संसदीय बहसों के लिये जाना जाता था और इस कारण उन्हें ‘द लायन ऑफ पार्लियामेंट’ की उपाधि मिली।

और पढ़ें: सुशासन दिवस

close
Share Page
images-2
images-2