इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 26 जुलाई, 2023

  • 26 Jul 2023
  • 7 min read

हेली शिखर सम्मेलन 2023 और UDAN 5.2 

हाल ही में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हेलीकॉप्टर और छोटे विमानों के माध्यम से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी पर ध्यान केंद्रित करते हुए मध्य प्रदेश के खजुराहो में हेली शिखर सम्मेलन 2023 और UDAN 5.2 का उद्घाटन किया। 

  • मध्य प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय, पवन हंस लिमिटेड और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित हेली शिखर सम्मलेन 2023 हेलीकॉप्टर और छोटे विमानों के माध्यम से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी पर बल देता है।
  • UDAN 5.2 का लक्ष्य दूरदराज़ तथा स्थानीय क्षेत्रों में छोटे विमानों (श्रेणी 1A <9 सीटें और श्रेणी 1 <20 सीटें) के साथ लास्ट-माइल कनेक्टिविटी हासिल करना है।
  • UDAN 5.2 व्यवहार्यता अंतराल अनुदान (Viability Gap Funding- VGF) को बढ़ाता है तथा पहुँच बढ़ाने के लिये किराया सीमा को कम करता है।
  • निर्बाध संचालन हेतु हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों और ज़िला अधिकारियों के बीच एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिये हेली सेवा मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया गया है।

और पढ़ें… UDAN 5.0 योजना

मिशन शक्ति - महिलाओं के सशक्तीकरण का केंद्र

हाल ही में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान (NIPCCD) ने राज्य नोडल अधिकारियों तथा राज्य मिशन समन्वयकों के लिये 'महिला सशक्तीकरण के लिये मिशन शक्ति- हब' पर पहला क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया।

  • NIPCCD महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंर्तगत एक स्वायत्त संस्थान है जो महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में स्वैच्छिक कार्रवाई, अनुसंधान, प्रशिक्षण और दस्तावेज़ीकरण को बढ़ावा देने के लिये कार्य करता है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1966 में हुई थी तथा इसका मुख्यालय दिल्ली में है एवं चार क्षेत्रीय केंद्र बंगलूरू, गुवाहाटी, इंदौर और लखनऊ में हैं।
  • मिशन शक्ति योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, हिंसा से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ श्रम बल में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर केंद्रित है।
    • 'मिशन शक्ति' में दो उप-योजनाएँ शामिल हैं- महिलाओं की सुरक्षा के लिये 'संबल' और उनके सशक्तीकरण के लिये 'सामर्थ्य'
      • संबल में लैंगिक न्याय के लिये वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन, बेटी बचाओ बेटी पढाओ तथा नारी अदालत जैसे घटक शामिल हैं।
      • सामर्थ्य में आर्थिक सशक्तीकरण के लिये कोष अंतराल के एक नए घटक के साथ-साथ स्वाधार गृह, कामकाजी महिला छात्रावास, राष्ट्रीय क्रेच योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी योजनाएँ शामिल हैं।
    • महिलाओं के सशक्तीकरण के लिये हब, सामर्थ्य उप-योजना के अंर्तगत एक पहल है।

बटागाइका क्रेटर 

रूस का बटागाइका क्रेटर, विश्व का सबसे बड़ा 1 किमी. लंबा पर्माफ्रॉस्ट क्रेटर है, जो ग्लोबल वार्मिंग और पर्माफ्रॉस्ट के पिघलने के कारण फैलता है।

  • निर्वनीकरण से भूमिगत पर्माफ्रॉस्ट पिघलने लगा, जिससे रूस के साखा गणराज्य (Sakha Republic) में क्रेटर का विकास हुआ। इसमें खतरनाक जैविक कार्बन भी मौजूद है, जो ग्लोबल वार्मिंग को बढ़ा रहा है।
  • रूस में तापमान चिंताजनक दर से बढ़ रहा है, जो वैश्विक औसत से लगभग 2.5 गुना अधिक तीव्र है।
  • परिणामस्वरूप देश के लंबे समय से जमे हुए टुंड्रा के बड़े क्षेत्र, जो इसके लगभग 65% भूभाग को कवर करते हैं, पिघल रहे हैं, जिससे मीथेन जैसी शक्तिशाली ग्रीनहाउस गैसें निकल रही हैं।
  • पर्माफ्रॉस्ट वह भूमि है जो लगातार कम-से-कम दो वर्षों तक पूरी तरह से जमी रहती है - 32°F (0°C) या इससे अधिक ठंडी।
    • ये स्थायी रूप से जमे हुए मैदान ऊँचे पहाड़ों वाले क्षेत्रों और पृथ्वी के उच्च अक्षांशों में सबसे आम हैं: उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों के पास।

और पढ़ें… पर्माफ्रॉस्ट, ग्लोबल वार्मिंग

WHO के अद्यतन HIV और Mpox दिशा-निर्देश 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय AIDS सोसायटी सम्मेलन के दौरान मानव इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस (HIV) पर अद्यतन मार्गदर्शन प्रस्तुत किया।

  • दिशा-निर्देश व्यक्तिगत स्वास्थ्य में सुधार और वायरस संचरण को रोकने में HIV वायरल के दमन और अज्ञात वायरस स्तरों के महत्त्व पर ज़ोर देते हैं।
  • इसके अतिरिक्त WHO ने देशों से मौजूदा HIV और यौन संचारित संक्रमण कार्यक्रमों के साथ Mpox (मंकीपॉक्स) का पता लगाने, रोकथाम एवं एकीकृत देखभाल करने का आग्रह किया। 
    • Mpox एक वायरल बीमारी है जो मंकीपॉक्स वायरस, जीनस ऑर्थोपॉक्सवायरस (Genus Orthopoxvirus) की एक प्रजाति के कारण होती है।
    • यह किसी संक्रामक व्यक्ति, दूषित सामग्री या संक्रमित पशुओं के साथ शारीरिक संपर्क के माध्यम से मनुष्यों में फैल सकता है।
    • वर्ष 2022-2023 में Mpox के बहु-देशीय प्रकोप में 82,000 से अधिक मामले सामने आए, जिनमें से लगभग 32,000 HIV से जुड़े थे। 
  • दिशा-निर्देशों ने अज्ञात वायरस स्तर प्राप्त होने पर HIV संचरण को रोकने में एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी (ART) की प्रभावशीलता पर प्रकाश डाला

और पढ़ें… विश्व स्वास्थ्य संगठन, HIV, मंकीपॉक्स

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2