इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 20 जून, 2023

  • 20 Jun 2023
  • 6 min read

'अभ्यास खान क्वेस्ट' 2023 

"अभ्यास खान क्वेस्ट 2023" के रूप में जाना जाने वाला शांति स्थापना हेतु बहुराष्ट्रीय संयुक्त अभ्यास 20 से अधिक देशों के सैन्य दल और पर्यवेक्षकों की भागीदारी के साथ मंगोलिया में शुरू हो गया है। इस 14-दिवसीय अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना संचालन (United Nations Peacekeeping Operations- UNPKO) के लिये भाग लेने वाले देशों की अंतर-क्षमता को बढ़ाना, अनुभव साझा करना एवं वर्दीधारी कर्मियों को प्रशिक्षण देना है। यह अभ्यास भविष्य के संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों हेतु प्रतिभागियों को तैयार करेगा, शांति संचालन क्षमताओं को विकसित करेगा एवं सैन्य तैयारी को बढ़ाएगा। मंगोलिया उत्तर में रूस तथा दक्षिण में चीन के बीच एशिया में अवस्थित है। यहाँ सरकार का संसदीय रूप अपनाया गया है। मंगोलिया की राजधानी उलानबटार है। मंगोलिया में बोली जाने वाली भाषाओं में खलखा मंगोल (आधिकारिक), तुर्किक और रूसी शामिल हैं। प्रमुख पर्वत शृंखलाएँ अल्ताई, खंगई व खेंटी हैं। इसकी प्रमुख नदी ओरखोन है।

और पढ़ें… Ex Khaan Quest, India-Mongolia Relations अभ्यास खान क्वेस्ट, भारत-मंगोलिया संबंध

नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NIXI) 

नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NIXI) ने अपना 20वाँ स्थापना दिवस मनाया, यह भारत के इंटरनेट बुनियादी ढाँचे के निर्माण के प्रति अपने अटूट समर्पण की पुष्टि करता है। वर्ष 2003 को स्थापित NIXI, इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्त्वावधान में एक गैर-लाभकारी (कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 8) कंपनी है और यह इंटरनेट इकोसिस्टम को सक्षम करने के लिये विभिन्न बुनियादी ढाँचे के पहलुओं को सुविधाजनक बनाकर भारत में इंटरनेट पैठ बनाने का कार्य करती है। NIXI के अंतर्गत आने वाली चार सेवाएँ IXPs की स्थापना कर रही हैं, इसमें इंटरनेट एक्सचेंज पॉइंट्स के निर्माण के लिये डॉटइन डोमेन, डिजिटल पहचान के निर्माण हेतु डॉटइन रजिस्ट्री, IPv4 के लिये IRINN और IPv4 IPv6 अड्रेस अपनाने तथा NIXI-CSS के तहत डेटा स्टोरेज सेवाओं हेतु डेटा सेंटर सेवाएँ शामिल हैं। Pv6 विशेषज्ञ पैनल (IP गुरु) उन सभी भारतीय संस्थाओं को समर्थन प्रदान करने वाला एक समूह है जो IPv6 को स्थानांतरित करने और अपनाने में तकनीकी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

और पढ़ें…नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया

दक्षता: सरकारी प्रशासन में युवा पेशेवरों को सशक्त बनाना 

iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर युवा पेशेवरों के लिये हाल ही में लॉन्च किया गया संग्रह दक्षता (प्रशासन में समग्र परिवर्तन के लिये दृष्टिकोण, ज्ञान और कौशल का विकास) का उद्देश्य सरकार में युवा पेशेवरों एवं सलाहकारों को अपने कर्तव्यों एवं ज़िम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिये आवश्यक दक्षताओं से परिपूर्ण करना है। यह 18 पाठ्यक्रमों को मिलाकर बना है। इस संग्रह में युवा पेशेवरों तथा सलाहकारों की भूमिकाओं के लिये महत्त्वपूर्ण विषयों की एक विस्तृत शृंखला शामिल है जिसमें डेटा-आधारित निर्णय लेना, आचार संहिता, प्रभावी संचार कौशल, सार्वजनिक नीतियों का अनुसंधान, तनाव प्रबंधन आदि शामिल हैं। iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म, मिशन कर्मयोगी के तहत स्थापित एक ऑनलाइन पोर्टल है जो सरकारी पदाधिकारियों के क्षमता निर्माण, कैरियर प्रबंधन और नेटवर्किंग के लिये व्यापक संसाधन प्रदान करता है। 

और पढें… iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म, मिशन कर्मयोगी 

न्यूस्पेस इंडिया MSS टर्मिनलों के साथ समुद्री संचार को बढ़ाएगा 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) ने समुद्र में जहाज़ों के साथ संचार में सुधार और भारतीय जल क्षेत्र की निगरानी बढ़ाने के लिये एक परियोजना शुरू की है। कंपनी की योजना 13 तटीय राज्यों में लगभग एक लाख मोटर चालित तथा मछली पकड़ने वाली नौकाओं पर मोबाइल उपग्रह सेवा (MSS) टर्मिनल स्थापित करने की है। MSS टर्मिनल समुद्र में मछली पकड़ने वाले जहाज़ों की निगरानी और ​​नियंत्रण में सक्षम होंगे। यह प्रणाली भारत की अपनी नेविगेशन उपग्रह प्रणाली, भारतीय नक्षत्र में नेविगेशन (NavIC) द्वारा संचालित होगी। इस महत्त्वाकांक्षी पहल का उद्देश्य समुद्री क्षेत्र में आपातकालीन संचार क्षमताओं एवं परिसंपत्तियों की ट्रैकिंग को मज़बूत करना है, जिससे भारत की तटरेखा के साथ अधिक सुरक्षित संचालन को बढ़ावा मिलेगा।

और पढ़ें: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2