इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

एक्स खान क्वेस्ट 2022

  • 07 Jun 2022
  • 2 min read

16 देशों के सैन्य टुकड़ियों की भागीदारी वाली एक बहुराष्ट्रीय शांति अभ्यास "एक्स खान क्वेस्ट 2022" मंगोलिया में शुरू हुआ है। 

  • भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व लद्दाख स्काउट्स के एक दल द्वारा किया गया है। 
  • नोमेडिक एलिफेंट अन्य सैन्य अभ्यास है जो दोनों देशों के बीच आयोजित किया जाता है। 

Mangolia

एक्स खान क्वेस्ट: 

  • खान क्वेस्ट 2022 मंगोलिया में आयोजित एक बहुराष्ट्रीय शांति अभियान है। 
    • इसमें मंगोलियाई सशस्त्र बलों के पाँच हिल्स पर्वतीय प्रशिक्षण क्षेत्र में एक संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन कमांड पोस्ट अभ्यास और संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभियान (PKO) मिशन फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास शामिल है। 
  • इस अभ्यास को शांति स्थापना क्षमताओं में सुधार, सैन्य संबंधों को मज़बूत करने और सभी प्रतिभागियों की संयुक्त राष्ट्र सिद्धांत PKO दक्षताओं को बढ़ाने के लिये डिज़ाइन किया गया है। 
    • वर्ष 2008 का सिद्धांत इसकी पुनः पुष्टि करता है और एक समकालीन समझ प्रदान करता है कि कैसे  संयुक्त राष्ट्र के तीन बुनियादी शांति सिद्धांतों को लागू कर सकते हैं, अर्थात्: आत्मरक्षा और जनादेश की रक्षा को छोड़कर सहमति, निष्पक्षता और बल का उपयोग न करना। 
  • यह अभ्यास भाग लेने वाले देशों के सशस्त्र बलों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने में भी सक्षम होगा और इसमें क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास, युद्ध चर्चा, व्याख्यान और प्रदर्शन शामिल होंगे। 
  • सैन्य अभ्यास भारतीय सेना तथा प्रतिभागी देशों, विशेष रूप से मंगोलिया के सशस्त्र बलों के बीच रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाएगा जिससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में भी वृद्धि होगी। 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2