इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 07 जुलाई, 2023

  • 07 Jul 2023
  • 5 min read

भारत-सिंगापुर के बीच कार्मिक प्रबंधन व लोक प्रशासन समझौते का विस्तार  

भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग तथा सिंगापुर गणराज्य के लोक सेवा प्रभाग ने एक प्रोटोकॉल दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर किये हैं, जो वर्ष 2028 तक पाँच और वर्षों के लिये कार्मिक प्रबंधन व लोक प्रशासन के क्षेत्र में सहयोग पर 2018 में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (MoU) का विस्तार करता है। इस विस्तारित समझौता ज्ञापन का उद्देश्य दोनों देशों के लोक सेवा अधिकारियों के बीच सहयोग को बढ़ावा देकर उनके बीच साझेदारी को बढ़ाना है। सहयोग के क्षेत्रों में प्रशासनिक सुधार व सार्वजनिक क्षेत्र परिवर्तन, सार्वजनिक सेवा वितरण, नेतृत्व एवं प्रतिभा विकास, ई-गवर्नेंस, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण शामिल हैं।

और पढ़ें…भारत-सिंगापुर संबंध

आर्कटिक में मीथेन-समृद्ध भू-जल धाराएँ 

नेचर जियोसाइंस में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, जलवायु परिवर्तन आर्कटिक में ग्लेशियरों के विस्थापन का कारण बन रहा है जिससे मीथेन युक्त भूजल धाराएँ सामने आ रही हैं। आर्कटिक में नॉर्वेजियन द्वीपसमूह स्वालबार्ड में पाए जाने वाली ये धाराएँ वार्षिक 2,000 टन से अधिक मीथेन का उत्सर्जन कर रही हैं जो नॉर्वे के तेल एवं गैस उद्योग उत्सर्जन के 10% के बराबर है। जल में पूरे वर्ष पाई जाने वाली उच्च मीथेन सांद्रता ग्लेशियरों के नीचे मौजूद मीथेन की उपस्थिति को इंगित करती है। ये धाराएँ वैश्विक मीथेन बजट का हिस्सा नहीं हैं। वैश्विक मीथेन बजट उस मीथेन की मात्रा का अनुमान लगाता है जो उत्सर्जन स्रोतों से उत्पन्न तथा वातावरण में अवशोषित की गई है। भूजल धाराएँ प्राकृतिक घटना है जहाँ जल भूमिगत जलभृत से पृथ्वी की सतह पर निकलता है। ये सामान्यतः तब होता है जब जलभृत के भीतर दबाव बनता है जिससे जल चट्टानों में दरारों या छिद्रों से बहने लगता है।

और पढ़ें… मीथेन उत्सर्जन, वर्ष 2030 तक मीथेन उत्सर्जन को समाप्त करना

ज़पोरिज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र: चेर्नोबिल दुर्घटना की तुलना में कम जोखिम 

यूक्रेन में ज़पोरिज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र (NPP), जो वर्तमान में रूसी नियंत्रण में है, चल रहे संघर्ष के कारण सुरक्षा खतरों का सामना कर रहा है। हालाँकि बेलोना फाउंडेशन की एक वर्तमान रिपोर्ट इस बात पर प्रकाश डालती है कि ज़पोरिज़िया NPP में जोखिम और संभावित परिणाम चेर्नोबिल दुर्घटना जितने गंभीर होने की उम्मीद नहीं है। ज़पोरिज़िया यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र है। यह संपूर्ण यूक्रेनी NPP द्वारा उत्पादित कुल विद्युत का लगभग 40% हिस्से का उत्पादन करता है और यूक्रेन के वार्षिक विद्युत उत्पादन का पाँचवाँ हिस्सा है।

और पढ़ें…  ज़पोरिज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र

मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से गांधी सागर अभयारण्य में चीतों का स्थानांतरण

भारत में चीतों की आबादी के संरक्षण और विस्तार को सुनिश्चित करने के प्रयास में अधिकारियों ने मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान (KNP) से कुछ अफ्रीकी चीतों को उसी राज्य के गांधी सागर अभयारण्य में स्थानांतरित करने की योजना की घोषणा की है। KNP के वन्यजीव वार्डन ने कहा कि स्थानांतरण चीता एक्शन प्लान का कठोरता से पालन में किया जाएगा, जिसमें चीतों के लिये उपयुक्त आवासों की पहचान करना शामिल है। इस वर्ष की शुरुआत में 45 दिनों की अवधि के भीतर तीन चीतों की मौत के बाद चीतों को स्थानांतरित करने का निर्णय व्यापक भौगोलिक सीमा में चीतों को वितरित करने के सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद आया है।

और पढ़ें… अफ्रीकी चीतों, चीता एक्शन प्लान 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2