इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस

  • 06 Dec 2022
  • 5 min read

वर्ष 2010 से प्रत्येक वर्ष 4 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस मनाया जाता है।

  • डॉ. लॉरी मार्कर ने खय्याम (khayam) की याद में इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस के रूप में नामित किया, इस चीते को उन्होंने विंस्टन, ओरेगन में वाइल्डलाइफ सफारी में एक शावक के रूप में पाला था।

चीता

  • चीता बड़ी बिल्ली प्रजातियों में सबसे पुरानी प्रजातियों में से एक है, जिनके पूर्वजों की उत्पत्ति पाँच मिलियन से अधिक वर्षों से मियोसीन युग में हुई थी।
  • चीता दुनिया का सबसे तेज़ भूमि स्तनपायी भी है जो अफ्रीका और एशिया में पाया जाता है।
  • दुनिया के 7,000 चीतों में से अधिकांश दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और बोत्सवाना में पाए जाते हैं।
  • नामीबिया में चीतों की दुनिया की सबसे बड़ी आबादी है।
  • चीता एकमात्र बड़ा माँसाहारी है जो अधिक शिकार और निवास स्थान के हानि के कारण भारत से पूरी तरह से विलुप्त हो गया है।
  • हाल ही में भारत में आठ चीतों को नामीबिया से कूनो राष्ट्रीय उद्यान में लाया गया है।

क्रमांक

पैरामीटर

अफ्रीकी चीता

एशियाई चीता

1.

IUCN की रेड लिस्ट

‘सुभेद्य’ (Vulnerable)

‘अति संकटग्रस्त’ (Critically Endangered).

2.

CITES की सूची

परिशिष्ट-I

परिशिष्ट-I

3.

वितरण

वन में लगभग 6,500-7,000 अफ्रीकी चीते मौजूद हैं।

केवल ईरान में 40-50 पाए जाते हैं।

4.

भौतिक विशेषताएँ

इसका आकार एशियाई चीता की तुलना में बड़ा होता है।

शरीर पर बहुत अधिक फर, छोटा सिर व लंबी गर्दन,  आमतौर पर इनकी आँखें लाल होती हैं और प्रायः बिल्ली के समान दिखते हैं।

5.

चित्र

African-Cheetah

Asiatic-Cheetah

UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न (PYQ):

प्रश्न. निम्नलिखित पर विचार कीजिये: (2012)

  1. ब्लैक नेक क्रेन
  2. चीता
  3. उड़न गिलहरी
  4. हिम तेंदुआ

उपर्युक्त में से कौन-से स्वाभाविक रूप से भारत में पाए जातें हैं? 

(a) केवल 1, 2 और 3
(b) केवल 1, 3 और 4
(c) केवल 2 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4

उत्तर: (b)

व्याख्या:

  • ब्लैक नेक क्रेन आमतौर पर तिब्बत और ट्रांस-हिमालयी क्षेत्र में पाई जाती है। सर्दियों में वे भारतीय हिमालय के कम ठंडे क्षेत्रों में चले जाते हैं। IUCN सूची में इसे निकट संकटग्रस्त के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। अत: कथन 1 सही है।
  • चीता भारत में विलुप्त प्रजाति है। वे स्वतंत्रता पूर्व काल के दौरान मुख्य रूप से शिकार किये जाने के कारण विलुप्त हो गए। बीसवीं शताब्दी की शुरुआत तक इसकी प्रजातियाँ पहले से ही कई क्षेत्रों में विलुप्त होने की ओर बढ़ रही थीं। भारत में एशियाई चीतों की उपस्थिति का अंतिम भौतिक प्रमाण वर्ष 1947 में पूर्वी मध्य प्रदेश या उत्तरी छत्तीसगढ़ में मिला था। IUCN सूची में इसे संवेदनशील के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। अत: कथन 2 सही नहीं है।
  • उड़न गिलहरी पश्चिमी घाट, पूर्वोत्तर और अन्य भारतीय जंगलों में पाई जाती है। IUCN सूची में इसे कम चिंताजनक के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। अत: कथन 3 सही है।
  • हिम तेंदुआ जिसे IUCN सूची में संवेदनशील के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, हिमालय पर्वतमाला में पाया जाता है। अत: कथन 4 सही है।

अतः विकल्प (b) सही है।

स्रोत: डाउन टू अर्थ

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2