इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 06 मार्च, 2023

  • 06 Mar 2023
  • 6 min read

बैम्बू क्रैश बैरियर

हाल ही में महाराष्ट्र में चंद्रपुर और यवतमाल ज़िलों को जोड़ने वाले वाणी-वरोरा राजमार्ग पर दुनिया का पहला 200 मीटर लंबा बैम्बू क्रैश बैरियर लगाया गया है। 'बहू बल्ली' नामक बैम्बू क्रैश बैरियर का विभिन्न सरकारी संस्थानों में परीक्षण किया गया और इसे फायर रेटिंग टेस्ट के दौरान क्लास- 1 दर्जा दिया गया एवं इसे भारतीय सड़क कॉन्ग्रेस (Indian Road Congress- IRC) द्वारा भी मान्यता दी गई है। यह क्रैश बैरियर स्टील का एक सही विकल्प प्रदान करता है और पर्यावरण संबंधी चिंताओं का समाधान करता है। IRC देश में हाईवे इंजीनियरों की शीर्ष संस्था है। IRC की स्थापना वर्ष 1934 में भारतीय सड़क विकास समिति की सिफारिशों पर की गई थी, जिसे भारत में सड़क विकास के उद्देश्य से सरकार द्वारा स्थापित जयकर समिति (1927) के रूप में जाना जाता है।

बाल मित्र दिवस

5वें जन औषधि दिवस के अवसर पर फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइस ब्यूरो ऑफ इंडिया (PMBI) देश भर में एक सप्ताह तक उत्सव आयोजित कर रहा है। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (PMBJP) के कार्यक्रमों में से एक दिन बच्चों को समर्पित था और इसे 'बाल मित्र दिवस' के रूप में मनाया गया। इन आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, छात्रों और बच्चों सहित आम जनता की भागीदारी को बढ़ाना है ताकि परियोजना का लाभ देश के हर कोने तक पहुँच सके। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना वर्ष 2008 में फार्मास्यूटिकल्स विभाग द्वारा जन औषधि अभियान के नाम से शुरू किया गया एक अभियान है। अभियान को वर्ष 2015-16 में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (PMBJP) के रूप में नया रूप दिया गया था। ब्यूरो ऑफ फार्मा पीएसयू ऑफ इंडिया (BPPI) PMBJP के लिये कार्यान्वयन एजेंसी है। BPPI रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत कार्य करता है। BPPI ने जन औषधि सुगम एप्लीकेशन भी विकसित किया है।
और पढ़ें… जन औषधि दिवस

INS त्रिकंद

INS त्रिकंद 26 फरवरी से 16 मार्च 2023 तक खाड़ी क्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय समुद्री अभ्यास- Cutlass Express 2023 (IMX/CE-23) में भाग ले रहा है। यह अभ्यास समुद्री सुरक्षा बढ़ाने, समुद्री वाणिज्य के लिये क्षेत्र में समुद्री लेन को सुरक्षित रखने के साझे उद्देश्य के साथ 50 से अधिक देशों और अंतर्राष्ट्रीय समुद्री एजेंसियों के प्रतिभागियों के साथ आयोजित किया जाएगा। IMX/CE-23 विश्व के सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय समुद्री अभ्यासों में से एक है। हालाँकि यह भारतीय नौसेना की पहली IMX भागीदारी है, यह दूसरा अवसर भी है जहाँ एक भारतीय नौसेना जहाज़ संयुक्त समुद्री बलों (CMF) द्वारा आयोजित अभ्यास में भाग ले रहा है। INS त्रिकंद ने 22 नवंबर को उत्तर-पश्चिमी अरब सागर में CMF के नेतृत्त्व वाले ऑपरेशन सी स्वॉर्ड 2 में हिस्सा लिया था।
और पढ़ें… भारतीय नौसेना

मेंढक प्रजाति की 89 वर्ष पश्चात् पुनः खोज

अतीत में पश्चिमी घाट के उथले जलमार्ग जेरडॉन के संकीर्ण मुँह वाले मेंढक (ऊपरोडॉन मोंटानस) का घर थे। चूँकि ये प्रजातियाँ स्थायी रूप से गायब हो गई हैं, जिन्हें अंतिम बार वर्ष 1934 में खोजा गया था। जूलॉजिस्ट की एक टीम ने वर्ष 2022 में पश्चिमी घाट की जैवविविधता की 40 प्रजातियों के टैडपोल की तस्वीरें लीं, जिन्हें आखिरी बार 89 वर्ष पूर्व देखा गया था। अधिकांश उभयचर प्राणी दो भिन्न चरणों से गुज़रते हैं: जल-स्वतंत्र वयस्क चरण (भोजन और प्रजनन) और जलीय लार्वा चरण (फीडिंग) जिसे टैडपोल के रूप में जाना जाता है। इन टैडपोल अथवा लार्वा में वयस्कों से पूर्ण भिन्न अलग रूपात्मक विशेषताएँ, भोजन, निवास स्थान और पारिस्थितिकी होती है। मेंढकों की चमकदार भूरे रंग की त्वचा होती है जिसके ऊपर पीठ और सिर पर गहरे भूरे, लाल और सुनहरे रंग के धब्बे होते हैं तथा उनके पास एक लंबा स्नाउट होता है जो उन्हें पहचान प्रदान करता है। इन्हें चट्टानों की पोखरों में या बारिश के पानी से भरे पेड़ों के छिद्र में खोजा जा सकता है। इसके टैडपोल तैराक मुक्त और स्वपोषी होते हैं (जो अन्य प्रजातियों पर फीड करते हैं)। टैडपोल के शारीरिक रंग में परिवर्तन दिन (तुलनात्मक रूप से गहरा) और रात (थोड़ा पारदर्शी) के दौरान देखा गया है। इसे मोंटेन प्रजाति के रूप में वर्गीकृत किया गया है। जिसकी उच्चतम ऊँचाई की एक सीमा है। ये वायनाड के करीब पालघाट और शेनकोटा दर्रा से लेकर अगस्त्यमलाई पहाड़ियों तक दक्षिण की ओर फैले हुए हैं। इसे खतरे वाली प्रजाति को प्रकृति लाल सूची के इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंज़र्वेशन (IUCN) में 'निकट खतरे' के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

और पढ़ें… पश्चिमी घाट

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2