इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023

  • 06 Mar 2023
  • 4 min read

हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय ने ग्रामीण जल और स्वच्छता क्षेत्र की महिला चैंपियनों को सम्मानित करने हेतु "स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023" का आयोजन किया।

  • "जल शक्ति अभियान: कैच द रेन" 2023 की "पीने ​​के जल की स्रोत स्थिरता" विषय के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

प्रमुख बिंदु

  • "स्वच्छ सुजल भारत" बनाने के प्रयास में ज़मीनी स्तर पर महिलाओं के नेतृत्त्व और भागीदारी को पहचानने एवं उजागर करने हेतु यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) तक आयोजित किया जाएगा।
  • 36 महिला WASH/वॉश चैंपियंस को 'स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023' से सम्मानित किया गया है।
  • उन्हें स्वच्छ भारत मिशन - ग्रामीण (SBM-G), जल जीवन मिशन (JJM), जल शक्ति अभियान: कैच द रेन (JSA-CTR) के कार्यान्वयन में ज़मीनी स्तर पर उनके असाधारण और अनुकरणीय कार्य के लिये सम्मानित किया गया।
  • इस अवसर पर माननीय राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय फ्लैगशिप मिशनों के तहत ODF प्लस मॉडल गाँव, हर घर जल गाँव, जल संरक्षण आदि में असाधारण योगदान देने वाली महिला अचीवर्स को सम्मानित किया।

कैच द रेन- 2023 के प्रमुख बिंदु:

  • भारत के राष्ट्रपति ने मानसून के मौसम में जल के संरक्षण को एक जन अभियान में बदलने के प्रयासों के हिस्से के रूप में 'कैच द रेन-2023' लॉन्च किया।
  • थीम 2023: पेयजल के लिये स्रोत स्थिरता।
  • टैग लाइन: कैच द रेन, वेयर इट फाल्स, व्हेन इट फाल्स (Catch the rain, where it falls, when it falls)।
  • कैच द रेन एक जन आंदोलन अभियान है जो सभी हितधारकों को वर्षा जल संचयन संरचनाओं को बनाए रखने के लिये प्रोत्साहित करता है।
  • यह अभियान राष्ट्रीय जल मिशन (NWM), जल शक्ति मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित किया जाता है।
  • अभियान पूरे देश में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में चलाया जा रहा है।

जल संरक्षण हेतु किये गए प्रयास:

 UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न: 

प्रश्न: अगर राष्ट्रीय जल मिशन को ठीक से और पूरी तरह से लागू किया जाता है तो इसका देश पर क्या प्रभाव पड़ेगा? (2012)

  1. शहरी क्षेत्रों की पानी की ज़रूरतों का एक हिस्सा अपशिष्ट जल के पुनर्चक्रण के माध्यम से पूरा किया जाएगा।
  2. पानी के अपर्याप्त वैकल्पिक स्रोतों वाले तटीय शहरों की पानी की आवश्यकताओं को उपयुक्त तकनीकों को अपनाकर पूरा किया जाएगा जो समुद्री जल के उपयोग की अनुमति देती हैं।
  3. हिमालय मूल की सभी नदियों को प्रायद्वीपीय भारत की नदियों से जोड़ा जाएगा।
  4. किसानों द्वारा बोरवेल खोदने और भूजल निकालने के लिये मोटर एवं पंपसेट लगाने पर आने वाले संपूर्ण खर्च की प्रतिपूर्ति सरकार द्वारा की जाएगी।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4

उत्तर: B

स्रोत: पी.आई.बी.

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow