दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रिलिम्स फैक्ट: 09 अक्तूबर, 2021

  • 09 Oct 2021
  • 6 min read

गिलोय 

Giloy or Guduchi 

आयुष मंत्रालय के अनुसार, गिलोय या गुडूची, जो कि एक लोकप्रिय जड़ी बूटी है, का उपयोग पूर्णतः सुरक्षित है।

  • हालाँकि इसी प्रकार के अन्य पौधे जैसे- ‘टिनोस्पोरा क्रिस्पा’ स्वास्थ्य के लिये हानिकारक हो सकते हैं। ‘टीनोस्पोरा क्रिस्पा’ एक औषधीय पौधा है, जो ‘मेनिस्पर्मासी’ वानस्पतिक परिवार से संबंधित है और दक्षिण-पूर्व एशिया तथा भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में व्यापक रूप से पाया जाता है।

Giloy

प्रमुख बिंदु

  • गिलोय (टिनोस्पोरा कॉर्डिफोलिया) पेड़ों के सहारे बढ़ने वाली एक झाड़ी है।
  • यह आयुर्वेदिक चिकित्सा में एक आवश्यक जड़ी-बूटी है और इसके सभी भागों को स्वास्थ्य के लिये लाभकरी माना जाता है।
  • इसका उपयोग बुखार, संक्रमण, दस्त और मधुमेह सहित कई तरह की समस्याओं के इलाज के लिये किया जाता है।
  • गुडूची के हेपाटो-सुरक्षात्मक गुण अच्छी तरह से विकसित हैं जो चिकित्सीय अनुप्रयोगों के लिये जाने जाते हैं ।
  • हेपेटोप्रोटेक्शन या एंटी हेपेटोटॉक्सिसिटी एक रासायनिक पदार्थ की क्षमता है जो लीवर को नुकसान से बचाती है।
  • यह पौधा भारत का स्थानिक है, लेकिन चीन,ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में भी पाया जाता है।
  • आयुष मंत्रालय के पास फार्माकोविजिलेंस (आयुष दवा से संदिग्ध प्रतिकूल दवा प्रतिक्रियाओं की रिपोर्टिंग के लिये) की एक अच्छी तरह से स्थापित प्रणाली है, जिसका नेटवर्क पूरे भारत में फैला हुआ है।

नोबेल शांति पुरस्कार 2021

Nobel Peace Prize 2021 

हाल ही में वर्ष 2021 का नोबेल शांति पुरस्कार फिलीपींस के पत्रकार मारिया रसा (Maria Ressa) और रूस के दिमित्री मुरातोव (Dmitry Muratov) को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करने के उनके प्रयासों के लिये प्रदान किया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • मारिया रसा:
    • ये एक खोजी पत्रकार हैं, वर्ष 2012 में इन्होंने खोजी पत्रकारिता के लिये एक डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म रैपलर की सह-स्थापना की, जिसका नेतृत्व वह स्वयं करती हैं।
    • रैपलर ने राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के शासन के विवादास्पद और जानलेवा ड्रग-विरोधी अभियान पर आलोचनात्मक दृष्टि से ध्यान केंद्रित किया है। 
    • विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2021 में फिलीपींस का स्थान 180 देशों में से 138वाँ था (भारत 142वें स्थान पर था)।
    • उन्होंने सीड्स ऑफ टेरर: एन आईविटनेस अकाउंट ऑफ अल-कायदा न्यूवेस्ट सेंटर और बिन लादेन टू फेसबुक, 10 डेज़ ऑफ ऐब्डक्शन, 10 ईयर्स ऑफ टेररिज़्म भी लिखा है।
  • दिमित्री मुरातोव:
    • मुरातोव ने दशकों से रूस में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का बचाव किया है।
      • विश्व स्वतंत्रता सूचकांक 2021 में रूस 150वें स्थान पर है।
    • वर्ष 1993 में उन्होंने अपने 50 साथियों के साथ स्वतंत्र रूसी समाचार पत्र नोवाया गजेटा का प्रकाशन शुरू किया और वे इसके संस्थापकों में से एक हैं। उन्होंने वर्ष 1995 से समाचार पत्र के प्रधान संपादक के रूप में कार्य किया है।
      • अमेरिका की एक गैर-लाभकारी संस्था कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स ने वर्ष 2007 में मुरातोव को अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता पुरस्कार विजेताओं में से एक के रूप में सम्मानित किया था।
    • समाचार पत्र शुरू होने के बाद से मुरातोव के छह सहयोगियों को मार दिया गया है, उन्हें अक्सर अपने विरोधियों से उत्पीड़न, धमकी, हिंसा और हत्या की धमकी का सामना करना पड़ता है।
      • हत्याओं और धमकियों के बावजूद प्रधान संपादक मुरातोव ने समाचार पत्र की स्वतंत्र नीति को छोड़ने से इनकार कर दिया।
  • महत्त्व:
    • स्वतंत्र और तथ्य आधारित पत्रकारिता सत्ता के दुरुपयोग, झूठ एवं युद्ध के प्रचार से बचाव का काम करती है।
    • अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रेस की स्वतंत्रता के बिना राष्ट्रों के बीच भाईचारे को सफलतापूर्वक बढ़ावा देना, निरस्त्रीकरण एवं वर्तमान में सफल होने के लिये एक बेहतर विश्व व्यवस्था को बढ़ावा देना मुश्किल कार्य है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow