इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रिलिम्स फैक्ट : 01 अप्रैल, 2021

  • 01 Apr 2021
  • 2 min read

वज्र प्रहार

Exercise VAJRA PRAHAR

चर्चा में क्यों?

हाल ही में भारत और अमेरिका के विशेष बलों द्वारा हिमाचल प्रदेश में संयुक्त युद्धाभ्यास वज्र प्रहार (VAJRA PRAHAR)-2021 का आयोजन किया गया। 

  • इससे पहले भारत और अमेरिकी नौसेना द्वारा पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र में दो दिवसीय ‘पैसेज सैन्य अभ्यास’ (Passage Exercise-PASSEX) का आयोजन किया गया था।

प्रमुख बिंदु

वज्र प्रहार के विषय में: 

  • दोनों देशों के विशेष बलों द्वारा इस संयुक्त अभ्यास का आयोजन बारी-बारी से भारत और अमेरिका में किया जाता है।
    • किसी भी देश में विशेष बल, सशस्त्र बलों की ऐसी इकाइयाँ होती हैं जिन पर गुप्त, आतंकवाद निरोधक और अन्य विशेष अभियानों की ज़िम्मेदारी होती है।
  • वज्र प्रहार का 11वाँ संस्करण हिमाचल प्रदेश के बकलोह में स्थित स्पेशल फोर्सेज़ ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित किया गया।
    • वज्र प्रहार के 10वें संस्करण का आयोजन वर्ष 2019 में अमेरिका के सिएटल में किया गया था।

लक्ष्य: 

  • संयुक्त मिशन योजना और परिचालन रणनीति जैसे क्षेत्रों में सर्वोत्तम प्रथाओं तथा अनुभवों को साझा करने के साथ-साथ दोनों देशों के विशेष बलों के बीच अंतर-संचालनीयता को बेहतर बनाना।

संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ भारत के अन्य युद्ध अभ्यास:

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2