दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट: 08 जनवरी, 2021

  • 08 Jan 2021
  • 3 min read

विश्व खाद्य मूल्य सूचकांक: FAO

World Food Price Index: FAO

खाद्य और कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization- FAO) द्वारा जारी खाद्य मूल्य सूचकांक (Food Price Index) ने दिसंबर 2020 में औसतन 107.5 पॉइंट्स हासिल किये, जबकि नवंबर 2020 में इसे 2.3 पॉइंट्स मिले थे।

FAO

  • यह लगातार सातवें महीने में वृद्धि को चिह्नित करता है।

प्रमुख बिंदु:

  • इंडेक्स के संबंध में:

    • इसे वर्ष 1996 में वैश्विक कृषि वस्तु बाज़ार के विकास की निगरानी में मदद के लिये सार्वजनिक रूप से पेश किया गया था।
    • FAO फूड प्राइस इंडेक्स (FFPI) खाद्य वस्तुओं की टोकरी के अंतर्राष्ट्रीय मूल्यों में मासिक बदलाव का एक मापक है।
    • यह अनाज, तिलहन, डेयरी उत्पाद, मांस और चीनी की टोकरी के मूल्यों में हुए परिवर्तनों को मापता है।
    • इसका आधार वर्ष 2014-16 है।
  • खाद्य और कृषि संगठन के संबंध में (FAO):

    • खाद्य और कृषि संगठन की स्थापना वर्ष 1945 में संयुक्त राष्ट्र संघ के तहत की गई थी, यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।
    • प्रत्येक वर्ष विश्व में 16 अक्तूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। FAO की स्थापना की वर्षगाँठ की याद में यह दिवस मनाया जाता है।
      • भारत ने FAO (16 अक्तूबर, 2020) की 75वीं वर्षगाँठ को चिह्नित करने के लिये 75 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया।
    • यह संयुक्त राष्ट्र के खाद्य सहायता संगठनों में से एक है जो रोम (इटली) में स्थित है। इसके अलावा विश्व खाद्य कार्यक्रम और कृषि विकास के लिये अंतर्राष्ट्रीय कोष (IFAD) भी इसमें शामिल हैं।
    • FAO की पहलें:
      • विश्व स्तरीय महत्त्वपूर्ण कृषि विरासत प्रणाली (GIAHS)।
      • विश्व में मरुस्थलीय टिड्डी की स्थिति पर नज़र रखना।
      • FAO और WHO के खाद्य मानक कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के मामलों के संबंध में कोडेक्स एलेमेंट्रिस आयोग (CAC) उत्तरदायी निकाय है।
      • खाद्य और कृषि के लिये प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेज़ पर अंतर्राष्ट्रीय संधि को वर्ष 2001 में FAO के 30वें सत्र में अपनाया गया था।
    • फ्लैगशिप पब्लिकेशन (Flagship Publications):
      • वैश्विक मत्स्य पालन और एक्वाकल्चर की स्थिति (SOFIA)।
      • विश्व के वनों की स्थिति (SOFO)।
      • वैश्विक खाद्य सुरक्षा और पोषण की स्थिति (SOFI)।
      • खाद्य और कृषि की स्थिति (SOFA)।
      • कृषि कोमोडिटी बाज़ार की स्थिति (SOCO)।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow