रैपिड फायर
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III (PMGSY-III)
- 22 Apr 2026
- 12 min read
हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-III (PMGSY-III) को मार्च 2025 के बाद भी मार्च 2028 तक जारी रखने और इसके बजट में वृद्धि को मंज़ूरी दी है, ताकि ग्रामीण कनेक्टिविटी (संपर्क व्यवस्था) को और मज़बूत किया जा सके।
- परिचय: PMGSY केंद्र सरकार की एक योजना है, जिसे वर्ष 2000 में शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य असंपर्कित ग्रामीण बस्तियों को हर मौसम में चलने योग्य सड़क संपर्क प्रदान करना है।
- यह योजना मूल रूप से 100% केंद्र प्रायोजित पहल थी, लेकिन वित्तीय वर्ष 2015-16 से इसका वित्तपोषण केंद्र और राज्य सरकारों के बीच 60:40 के अनुपात में साझा किया जाने लगा।
- PMGSY योजना के विभिन्न चरणों के तहत लगभग 800,000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया गया है और 180,000 बस्तियों को जोड़ा गया है।
- PMGSY-III का मुख्य उद्देश्य: यह मार्गों को मज़बूत करने पर केंद्रित है तथा प्रमुख ग्रामीण संपर्कों को समेकित करता है, जो आवासों को ग्रामीण कृषि बाज़ारों, उच्च माध्यमिक विद्यालयों और स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ते हैं।
- समय-सीमा: यह योजना मैदानी क्षेत्रों में सड़कों और पुलों तथा पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों के लिये निर्माण की समय-सीमा मार्च 2028 तक और पहाड़ी क्षेत्रों में पुलों के लिये मार्च 2029 तक बढ़ा देती है।
- लाभ: यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी, बाजार पहुँच में सुधार करेगी, परिवहन लागत कम करेगी, रोज़गार सृजित करेगी, आवश्यक सेवाओं तक पहुँच को बढ़ाएगी, ग्रामीण-शहरी विभाजन को समाप्त करेगी और विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण का समर्थन करेगी।
|
और पढ़ें: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना |