चर्चित स्थान
सेशेल्स में भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन
- 05 Sep 2025
- 8 min read
स्रोत: TH
भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (INS तीर, INS शार्दूल और ICGS सारथी) ने दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में एक दीर्घ दूरी के प्रशिक्षण मिशन के दौरान सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया में आगमन किया।
- भारत के महासागर विज़न (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिये पारस्परिक और समग्र उन्नति) का परिनियोजन भाग।
सेशेल्स
विषय |
विवरण |
स्थान |
सेशेल्स एक द्वीपीय राष्ट्र है, जो मेडागास्कर के उत्तर-पूर्व में अफ्रीका महाद्वीप के पूर्वी तट से दूर स्थित है। |
आकार |
भूमि क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों दृष्टि से यह अफ्रीका का सबसे छोटा राष्ट्र है। |
द्वीपसमूह |
यह 155 द्वीपों का द्वीपसमूह है, जो पश्चिमी हिंद महासागर में स्थित है। इसमें माहे सबसे बड़ा और सबसे विविधतापूर्ण द्वीप है। |
भौगोलिक स्थिति |
सेशेल्स के द्वीप हिंद महासागर में स्थित मास्कारेन पठार (Mascarene Plateau) पर बसे हैं, जो एक विस्तृत जलमग्न पठार है। |