सेशेल्स में भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन | 05 Sep 2025

स्रोत: TH 

भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (INS  तीर, INS शार्दूल और ICGS सारथी) ने दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में एक दीर्घ दूरी के प्रशिक्षण मिशन के दौरान सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया में आगमन किया।

सेशेल्स

विषय 

विवरण 

स्थान 

सेशेल्स एक द्वीपीय राष्ट्र है, जो मेडागास्कर के उत्तर-पूर्व में अफ्रीका महाद्वीप के पूर्वी तट से दूर स्थित है। 

आकार 

भूमि क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों दृष्टि से यह अफ्रीका का सबसे छोटा राष्ट्र है। 

द्वीपसमूह 

यह 155 द्वीपों का द्वीपसमूह है, जो पश्चिमी हिंद महासागर में स्थित है। इसमें माहे सबसे बड़ा और सबसे विविधतापूर्ण द्वीप है। 

भौगोलिक स्थिति 

सेशेल्स के द्वीप हिंद महासागर में स्थित मास्कारेन पठार (Mascarene Plateau) पर बसे हैं, जो एक विस्तृत जलमग्न पठार है। 

Seychelles