ध्यान दें:





डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

सिमबेक्स-25 में भारतीय नौसेना का पोत

  • 31 Jul 2025
  • 12 min read

स्रोत: पी.आई.बी

भारतीय नौसेना का पोत सतपुड़ा सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (सिमबेक्स-25) के 32वें संस्करण में भाग लेने के लिये सिंगापुर पहुँच गया है।

  • भागीदारी: अभ्यास के बंदरगाह चरण में विषय वस्तु विशेषज्ञों का आदान-प्रदान (एसएमईई), पेशेवर बातचीत और परिचालन स्तरीय चर्चाएँ शामिल हैं, साथ ही भाग लेने वाले पोत- RSN विजिलेंट और RSN सुप्रीम पर डेक परिचित दौरे भी शामिल हैं।
    • अभ्यास के समुद्री चरण में उन्नत नौसैनिक ऑपरेशन शामिल हैं, जिनमें वायु रक्षा अभ्यास, क्रॉस-डेक हेलीकॉप्टर ऑपरेशन, सटीक लक्ष्यीकरण, जटिल युद्धाभ्यास अभ्यास और VBSS ऑपरेशन शामिल हैं।
    • भारतीय नौसेना का बेड़ा, जिसमें विध्वंसक पोत दिल्ली, फ्रिगेट सतपुड़ा, कार्वेट किल्टन और सहायक पोत शक्ति शामिल हैं, विशाखापत्तनम लौटने से पहले फिलीपींस और वियतनाम का दौरा करेगा।
  • पृष्ठभूमि: सिम्बेक्स (पूर्व में अभ्यास लायन किंग), भारतीय नौसेना और सिंगापुर गणराज्य नौसेना (RSN) द्वारा आयोजित एक वार्षिक समुद्री अभ्यास है तथा यह भारत के सबसे लंबे (1994 में शुरू) निर्बाध समुद्री अभ्यासों में से एक है।
  • महत्त्व: SIMBEX-25 भारत और सिंगापुर के बीच मज़बूत साझेदारी को दर्शाता है, जो दोनों देशों के 60 वर्षों के द्विपक्षीय संबंधों की उपलब्धि का प्रतीक है। यह अभ्यास हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करता है।

और पढ़ें: भारत के प्रमुख सैन्य अभ्यास

close
Share Page
images-2
images-2