ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

रैपिड फायर

भारत: विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

  • 27 May 2025
  • 3 min read

स्रोत: लाइवमिंट

नीति आयोग (राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान) शासी परिषद की 10वीं बैठक में नीति आयोग के CEO ने घोषणा की कि भारत जापान से आगे निकलते हुए विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, जिसका सकल घरेलू उत्पाद 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है। 

  • भारत, विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है और यह एकमात्र ऐसा देश है जिसकी अगले दो वर्षों तक वार्षिक संवृद्धि दर 6% से अधिक रहने का अनुमान है। 
    • इस क्रमिक संवृद्धि से भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वर्ष 2028 तक 5.58 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक बढ़ने का अनुमान है, जिससे यह जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए विश्व स्तर पर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
  • इससे पहले, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अपनी विश्व आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट, 2025 में अनुमान लगाया था कि भारत वर्ष 2025 में 4.187 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की नॉमिनल GDP के साथ जापान के 4.186 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से आगे निकलकर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
  • नीति आयोग: नीति आयोग की स्थापना 1 जनवरी 2015 को भारत के योजना आयोग के स्थान पर की गई थी। 
    • इसका गठन भारत सरकार के प्रमुख नीतिगत थिंक टैंक के रूप में कार्य करने हेतु किया गया था, जिसका उद्देश्य सहकारी संघवाद के माध्यम से समावेशी एवं सतत् विकास सुनिश्चित करना है।
    • भारत के प्रधानमंत्री इसके अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं, जबकि उपाध्यक्ष की नियुक्ति प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है। 
    • इसकी शासी परिषद में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री तथा केंद्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपाल शामिल होते हैं, जिससे इसमें पूरे देश का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होता है।

NITI_Aayog

और पढ़ें: विश्व आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट, 2025

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2