इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

भारत और बांग्लादेश ने संयुक्त रूप से किया प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

  • 02 Nov 2023
  • 4 min read

स्रोत: इकोनॉमिक टाइम्स

हाल ही में भारत और बांग्लादेश के प्रधानमंत्रियों ने तीन महत्त्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। उल्लेखनीय है कि ये सभी परियोजनाएँ भारत की सहायता से विकसित की गई हैं।

प्रमुख विकास परियोजनाएँ:

  • अखौरा-अगरतला क्रॉस-बॉर्डर रेल संपर्क:
    • यह परियोजना भारत सरकार द्वारा बांग्लादेश को दी गई 392.52 करोड़ रुपए की अनुदान सहायता के तहत तैयार की गई है। बांग्लादेश में 6.78 किलोमीटर लंबी दोहरी गेज रेल लाइन और त्रिपुरा में 5.46 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के साथ इस संपर्क मार्ग की कुल लंबाई 12.24 किलोमीटर है।

  • खुलना-मोंगला बंदरगाह रेल लाइन:
    • इसका निर्माण 388.92 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कुल लागत के साथ भारत की रियायती ऋण सुविधा के तहत किया गया है।
    • इसमें मोंगला बंदरगाह को खुलना के मौजूदा रेल नेटवर्क से जोड़ने वाले लगभग 65 किलोमीटर ब्रॉड गेज रेल मार्ग का निर्माण शामिल है।
  • मैत्री सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट:
    • इसके निर्माण हेतु भारतीय रियायती वित्तपोषण योजना के तहत 1.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर का ऋण दिया गया।
    • इसके अंतर्गत बांग्लादेश के खुलना डिवीज़न के रामपाल में 1320 मेगावाट (2x660) सुपर थर्मल पावर प्लांट मौजूद है।
    • इसका नेतृत्व बांग्लादेश-भारत फ्रेंडशिप पावर कंपनी (प्राइवेट) लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जो भारत के NTPC लिमिटेड और बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड (BPDB) के बीच एक संयुक्त उद्यम है।
  • परियोजनाओं का महत्त्व:
    • कनेक्टिविटी संवर्द्धन: रेल लिंक के माध्यम से सीमा पार कनेक्टिविटी को मज़बूत करना, व्यापार और लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देना।
    • ऊर्जा सुरक्षा: ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने और दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्त्वपूर्ण योगदान।
    • द्विपक्षीय संबंध: भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों को मज़बूत करना, भारत की पड़ोसी प्रथम नीति के अनुरूप पारस्परिक समृद्धि एवं विकास के लिये सहयोगात्मक प्रयास करना।

भारत और बांग्लादेश के बीच अन्य प्रमुख द्विपक्षीय विकास

 UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न 

प्रिलिम्स:

प्रश्न. तीस्ता नदी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2017)

  1. तीस्ता नदी का उद्गम वही है जो ब्रह्मपुत्र का है लेकिन यह सिक्किम से होकर बहती है। 
  2. रंगीत नदी की उत्पत्ति सिक्किम में होती है और यह तीस्ता नदी की एक सहायक नदी है। 
  3. तीस्ता नदी, भारत एवं बांग्लादेश की सीमा पर बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1 और 3
(b) केवल 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर: (b)

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2