दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

बोंगोसागर अभ्यास

  • 26 May 2022
  • 2 min read

हाल ही में भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास बोंगोसागर का तीसरा संस्करण पोर्ट मोंगला, बांग्लादेश में शुरू हुआ।

Bangladesh

अभ्यास की मुख्य विशेषताएँ:

  • परिचय: 
    • यह एक वार्षिक अभ्यास है। इस अभ्यास का दूसरा संस्करण, 2020 में बंगाल की उत्तरी खाड़ी में आयोजित किया गया।
    • इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री अभ्यास और संचालन के व्यापक स्पेक्ट्रम के माध्यम से उच्च स्तर की अंतरसंचालनीयता और संयुक्त परिचालन कौशल विकसित करना है।
  • तीसरे संस्करण में प्रतिभागी:
    • अभ्यास में भाग लेने वाले भारतीय नौसेना के जहाज़ कोरा, निर्देशित मिसाइल कार्वेट, सुमेधा और अपतटीय गश्ती पोत हैं।
    • बांग्लादेश की नौसेना का प्रतिनिधित्व BNS अबू उबैदाह और अली हैदर कर रहे हैं, ये दोनों गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट हैं।

दोनों देशों के मध्य होने वाले अन्य अभ्यास: 

  • द्विपक्षीय: 
  • बहुराष्ट्रीय:  
    • बांग्लादेश का सैन्य अभ्यास 'शांतिर ओग्रोशेना'।
    • टेबल टॉप (वायु)
    • IN-BN कॉर्पेट (नौसेना)
    • SAMVEDNA (बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात के साथ बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास)।

स्रोत: पी.आई.बी.

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow