रैपिड फायर
भारतीय वायु सेना ब्रिटिश पायलटों को प्रशिक्षित करेगी
- 13 Feb 2026
- 9 min read
स्रोत: इंडियन इंडियन एक्सप्रेस
भारतीय वायु सेना के प्रशिक्षक पहली बार रॉयल एयर फोर्स (RAF) वैली में ब्रिटिश पायलटों को प्रशिक्षित करेंगे, यह 19वें यूके–भारत एयर स्टाफ वार्त्ता के बाद द्विपक्षीय सैन्य प्रशिक्षण सहयोग को बढ़ाने के हिस्से के रूप में है।
- तैनाती: भारतीय वायु सेना के तीन योग्य फ्लाइट प्रशिक्षक को यूके के RAF वैली प्रशिक्षण केंद्र में दो वर्ष के लिये तैनात किया जाएगा, जहाँ वे ब्रिटिश फास्ट-जेट पायलटों को Hawk T2 और Texan T1 विमानों में प्रशिक्षण देंगे।
- इसका अनुसरण इस वर्ष की शुरुआत में पहली बार भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी की रॉयल एयर फोर्स कॉलेज क्रैनवेल में प्रशिक्षक के रूप में तैनाती से होता है, जो भविष्य के RAF अधिकारियों को प्रशिक्षण देता है।
- व्यापक रक्षा सहभागिता: अब भारतीय अधिकारी यूके की सभी तीन सैन्य अकादमियों में प्रशिक्षक के रूप में सेवा दे रहे हैं: डार्टमाउथ (नौसेना), सैंडहर्स्ट (सेना) और क्रैनवेल/RAF प्रशिक्षण संस्थान (वायु सेना)।
- रणनीतिक महत्त्व: यह पहल अंतर-संचालन क्षमता, पारस्परिक विश्वास और दीर्घकालिक रक्षा साझेदारी को यूके–भारत विजन 2035 के तहत सुदृढ़ करती है।
- सैन्य अभ्यास:
- कोबरा वारियर
- अजेय वारियर
- तरंग शक्ति
|
और पढ़ें: भारत–ब्रिटेन विज़न 2035 और CETA |